Tokyo 2020: 4X400 की रिले रेस फाइनल में सिर्फ 1.9 सेकेंड से चूकी भारतीय टीम, तोड़ा एशियन रिकॉर्ड
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में शुक्रवार को एथलेटिक्स के एक बड़े मुकाबले में भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। ओलंपिक खेलों में पुरुषों की 4x400m रिले टीम रेस में भारतीय टीम के लिये अमोज जैकब, अरोकिया राजीव, नागनाथन पंडी, निर्मल टॉम नोह और अनस मुहम्मद की टीम ने हिस्सा लिया। रिले रेस के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन रिकॉर्ड को तो तोड़ दिया लेकिन रिले रेस के फाइनल में जगह बना पाने से महज 1.9 सेकेंडस से चूक गई।
भारतीय पुरुष रिले टीम ने हीट 2 में 3:00:25 मिनट के समय में रेस को पूरा कर चौथे पायदान पर खत्म किया, हालांकि वह टॉप 8 टीम में जगह बना पाने से 1.9 सकेंडस से पीछे रह गई। इस रेस में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें से सिर्फ 8 टीमों को ही फाइनल में जगह मिलनी थी, भारतीय टीम ने 8वें पायदान पर खत्म किया।
और पढ़ें: 1st Test: नॉटिंघम में रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने
वहीं पर अपने इस प्रदर्शन के साथ ही भारतीय टीम ने 4X400 मीटर के एरिया रिकॉर्ड के मामले में एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले भारत के लिये गुरप्रीत सिंह ने ओलंपिक की 50 किमी रेस वॉक में हिस्सा लिया था और 35 किमी का सफर पूरा करने के बाद उन्हें रेस को छोड़ना पड़ा।
गुरप्रीत सिंह गर्मी और उमस के चलते क्रैम्प का शिकार हो गये और आगे चल नहीं पाये। गुरप्रीत ने जब 25 किमी का सफर पूरा किया तो वो 2:01:54 घंटे के समय के साथ 49वें पायदान पर थे।
इससे पहले भारत के केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल ने पुरुषों की 20किमी रेस वॉक में निराशाजनक प्रदर्शन किया और टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सके। संदीप ने 23वां स्थान हासिल किया तो वहीं पर राहुल को 47वां और इरफान को 52वां स्थान मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications