IND vs ENG: इस खास मामले में 13 हजारी बने विराट कोहली, पुणे में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
India vs England 2nd ODI Virat Kohli joins elite list of Sourav Ganguly Sachin Tendulkar Rahul dravid See records: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक की राह देख रहे फैन्स का इंतजार दूसरे मैच में भी खत्म नहीं हुआ। हालांकि पहले वनडे मैच की तरह ही विराट कोहली ने दूसरे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 62वां अर्धशतक भी पूरा किया। विराट कोहली ने भारतीय टीम के जल्दी 2 विकेट खो देने के बाद केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी करते हुए 121 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान विराट कोहली ने 79 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 66 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: IND vs ENG: बुमराह नहीं बल्कि इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए माइकल वॉन, बताया दुनिया का बेस्ट बॉलर
मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से रन निकले और कोई नया रिकॉर्ड उनके नाम न हो ऐसा बेहद कम ही देखने को मिलता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। विराट कोहली ने इस मैच में भी रिकॉर्डों की झड़ी लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये।
और पढ़ें: IND vs ENG: क्या इस टोटके के चलते विराट कोहली को वापस मिली है फॉर्म, जानें क्या करते हैं रन मशीन

सचिन-द्रविड़ के क्लब में शामिल हुए विराट कोहली
पुणे के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंद खेलते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हो गये। कप्तान विराट कोहली ने 28 गेंदों का सामना करते ही वनडे क्रिकेट में 13 हजार गेंदे खेलने का कारनामा कर लिया। इसके साथ ही वह एकदिवसीय क्रिकेट में 13 हजार गेंदों का सामना करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इस फेहरिस्त में उनसे पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ कर चुके हैं।

ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे
इसके साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ने का काम किया। विराट कोहली के बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में 5442 रन हो गये हैं, जबकि ग्रीम स्मिथ ने बतौर कप्तान 5416 रन बनाने का काम किया था। बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो रिकी पॉन्टिंग का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 8497 रन बनाने का काम किया है। वहीं इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6641 रन के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। कीवी कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग 6295 रन बनाने का काम किया है और तीसरे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं पर श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन राणातुंगा 5608 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

तीसरे नंबर पर पूरे किये 10 हजार रन
विराट कोहली ने इस मैच के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 10 हजार रन पूरे करने का कारनामा भी किया। वह वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। कोहली से पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कर चुके हैं जिन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12662 रन बनाने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications