For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इशान किशन ने मोटेरा में किया ड्रीम डेब्यू, 28 गेंदों में ठोंकी विस्फोटक 50

IShan Kishan
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 2nd T20I Ishan Kishan Made his Dream Debut at Motera slams 28 balls half century hits 5 fours 4 Sixes: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारत को जीत के लिये 165 रनों की दरकार है। इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट जीरो के स्कोर पर हासिल कर लिया। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले सैम करन का शिकार बने और पहले ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 0 रन पर एक विकेट था।

भारतीय टीम आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले दो बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के साथ खेलने उतरी है। जहां सूर्यकुमार यादव अभी भी अपनी पारी को शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पर ईशान किशन ने अपना ड्रीम डेब्यू करते हुए महज 28 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे

ईशान किशन ने केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद टीम पर दबाव बनने नहीं दिया और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान ईशान किशन ने 32 गेंदों का सामना किया और 5 चौके 4 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारीे खेल डाली।

ईशान किशन ने आदिल रशिद के 10वें ओवर की पहली 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करने का काम किया। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्लयू का शिकार होकर वापस पवेलियन लौट गये लेकिन इस दौरान उन्होंने भारत के लिये डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: खत्म हुआ सूर्यकुमार यादव-इशान किशन का इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

ईशान किशन इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर काबिज हो गये हैं और इस मामले में उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। मुरली विजय ने साल 2010 में अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करते हुए 48 रनों की पारी खेली थी। वहीं पर अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में 61 रन के साथ अभी भी टॉप पर काबिज हैं, जिसे तोड़ पाने से ईशान किशन महज 6 रन दूर रह गये।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 22:02 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+