For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मोटेरा में केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे

India vs England KL Rahul Poor Form Continues at Motera departed at Duck in 2nd T20I Match: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रनों का स्कोर खड़ा किया है और भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अच्छी गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने का काम किया। दुनिया के सबसे बड़े और शानदार स्टेडियम में भारतीय टीम का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है और टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद वह टी20 सीरीज में भी जीत हासिल करना चाहेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान पर ही खेले जाने हैं। जहां पर यह मैदान भारतीय टीम के लिये अच्छा साबित हुआ है तो वहीं पर टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के लिये मोटेरा का स्टेडियम अब तक अनलकी साबित हुआ है। पहले मैच में 1 रन पर वापस लौटने वाले केएल राहुल जब दूसरे मैच में उतरे तो सभी को उम्मीद थी कि शायद आज के मैच में उनके बल्ले से रन बरसते हुए देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: IPL 2021: सामने आया धोनी के बौद्ध भिक्षु बनने का राज, कहा- लालच एक कूल आदत है

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और मोटेरा के मैदान पर केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी रहा। केएल राहुल ने रनों का पीछा करते हुए पहले ओवर में सैम करन का सामना किया। पहली 5 गेंदों में रन बनाने में रहने के बाद केएल राहुल ने ओवर की आखिरी गेंद पर बल्ले का किनारा लगा दिया और गेंद विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में पहुंच गई।

केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गये और भारत के लिये पहला ओवर मेडेन विकेट के रूप में निकल गया। हालांकि टीम के लिये डेब्यू कर रहे इशान किशन और कप्तान विराट कोहली ने टीम को वापस ट्रैक पर लाने का काम किया और पावरप्ले के बचे हुए 5 ओवर्स में 50 रन ठोंक डाले।

और पढ़ें: IND vs ENG: खत्म हुआ सूर्यकुमार यादव-इशान किशन का इंतजार, इंग्लैंड के खिलाफ मिला डेब्यू का मौका

आपको बता दें कि इस दौरान जहां विराट कोहली ने 15 गेंद में 22 रन ठोंकने का काम किया तो वहीं पर इशान किशन ने 15 गेंदों में 27 रन बनाने का काम किया। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे है लेकिन भारत की शुरुआत को देखते हुए लग रहा है कि वह आज इसे 1-1 की बराबरी पर पहुंचाने में कामयाब रहेगी।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 21:40 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+