For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रहाणे-पुजारा ने बचाई भारतीय टीम की लाज, शतकीय साझेदारी कर ऑल आउट होने से बचाया

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा दिन एक बार फिर से इंग्लैंड गेंदबाजों के नाम रहा, हालांकि भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (61) के अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा (45) की जुझारू दम पर टीम को सस्ते में ऑल आउट होने से बचाते हुए मैच को हाथ से निकलने से बचाया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 364 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कप्तान जो रूट की नाबाद 180 रनों की पारी के दम पर 391 रनों का स्कोर खड़ा किया और 27 रनों की बढ़त हासिल की।

जवाब में जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम के लिये केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया, हालांकि पहली पारी के मुकाबले दोनों सलामी बल्लेबाज इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और महज 27 रन के स्कोर पर मार्क वुड ने दोनों बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली (20) को सैम कर्रन ने आउट कर महज 55 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस में जूते की स्पाइक से दबाकर हुई बॉल टैम्परिंग, सहवाग-चोपड़ा ने उठाये सवाल

IND vs ENG : Ajinkya Rahane and Cheteshwar Pujara Creates History at Lord's | वनइंडिया हिंदी

भारतीय टीम के पास अभी सिर्फ 28 रनों की बढ़त हो सकी थी लेकिन उसने अपने 3 विकेट खो दिये थे और भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जिस खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं उसे देखते हुए भारतीय टीम काफी बड़ी मुसीबत में नजर आ रही थी। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि लंच सेशन में बिना कोई विकेट खोये बल्लेबाजी करते रहे।

चेतेश्वर पुजारा ने 206 गेंदों का सामना कर 4 चौके लगाये और 45 रनों की पारी खेली तो वहीं पर अजिंक्य रहाणे ने 146 गेंदों का सामना कर 5 चौके लगाये और 61 रनों की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारतीय टीम के लिये रहाणे ने करीब 8 पारियों बाद अपना पहला अर्धशतक लगाया और वो पारी खेली जिसकी टीम को जरूरत थी।

और पढ़ें: IND vs ENG: बाउंसर छोड़ना नहीं जानते हिटमैन, पुल शॉट पर आउट हुए रोहित तो ट्विटर पर लगी क्लास

आखिरी सत्र में इंग्लैंड के लिये मार्क वुड ने एक बार फिर से मैच में वापसी कराने का काम किया और चेतेश्वर पुजारा को कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को 5वां झटका दिया। इसके बाद मोईन अली ने अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा का विकेट लेकर भारतीय टीम को छठा झटका दिया और जो भारतीय टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी वो एक बार फिर से मुश्किलों में घिरी नजर आयी।

खराब रोशनी के चलते चौथे दिन का खेल जल्दी रोकना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक भारत के लिये ऋषभ पंत (14) और ईशांत शर्मा (4) बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 181 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 154 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 0:34 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+