IND vs ENG: लॉर्डस में जूते की स्पाइक से दबाकर हुई बॉल टैम्परिंग, सहवाग-चोपड़ा ने उठाये सवाल
नई दिल्ली। लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है, जिसमें कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस मैच में लगातार ड्रॉमा नजर आ रहा है। मैच में ड्रामे की शुरुआत इंग्लिश दर्शकों की ओर से केएल राहुल पर वाइन कॉर्क फेंकने से हुई, जिसके बाद एक स्थानीय दर्शक भारतीय टीम की जर्सी में विराट सेना के साथ मैदान पर घुस आया। वहीं तीसरे दिन के अंत में जसप्रीत बुमराह और एंडरसन के बीच कहा सुनी देखी गई तो चौथे दिन के पहले सेशन में विराट कोहली और एंडरसन के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।
और पढ़ें: जो रूट के फैन बन गये हैं वीवीएस लक्ष्मण, लॉर्डस में शतक के बाद की जमकर तारीफ

ऐसे में लॉर्डस के मैदान पर खेले जा रहे मैच से अब बॉल टैम्परिंग की तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस मैच के दौरान इंग्लिश खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान गेंद को स्पाइक वाले जूतों से दबाते हुए नजर आये और गेंद की परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो गई जिसके बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने फील्डर्स के ऐसा करने के इरादे और उसके बाद मैच रेफरी की ओर से बॉल को न बदलने पर सवाल उठाये हैं।
और पढ़ें: 'बक-बक-बक, बुढ़ापे में सिर्फ यही हो पाता है', लॉर्डस के मैदान पर एंडरसन से भिड़े कप्तान विराट कोहली

सहवाग-आकाश चोपड़ा ने बॉल टैम्परिंग पर उठाये सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए सवाल उठाये और कहा कि क्या लॉर्डस के मैदान पर बॉल टैम्परिंग की जा रही है। तो वहीं पर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी ट्विटर का सहारा लेते हुए इस मुद्दे पर तंज कसा है और लिखा कि यह क्या हो रहा है, क्या यह बॉल टैम्परिंग है या फिर कोरोना से बचाव के तरीके का इस्तेमाल।
वहीं भारतीय फैन्स ने इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैच रेफरी और अंपायर्स के मामले में दखल ने देने को लेकर सवाल उठाये हैं। कुछ ने सवाल किया कि मान लिया जाये कि यह घटना जानबूझकर नहीं की गई है लेकिन क्या गेंद पर स्पाइक गड़ाने के बाद अंपायर या रेफरी को दखल देकर गेंद नहीं बदलनी चाहिये।

ब्रॉड ने बताया क्यों नहीं बदली गेंद
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (जो कि चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गये हैं) ने भी अपनी राय रखी है और बताया कि अंपायर्स ने गेंद को क्यों नहीं बदला है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा,' यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या गेंद को कोई हानि पहुंची है। जिस प्रकार से गेंद को स्टैंडस में मारने पर यह देखा जाता है कि क्या गेंद पर कोई निशान पड़ा है, अगर नहीं पड़ा है तो गेंद में कोई बदलाव क्यों करना है।'

पुजारा-रहाणे ने संभाली भारतीय पारी
गौरतलब है कि लॉर्डस में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (129) के शतक और रोहित शर्मा (83) के अर्धशतक की बदौलत 364 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कप्तान जो रूट की नाबाद 180 रनों की पारी के दम पर 391 रनों का स्कोर खड़ा किया और 27 रनों की बढ़त हासिल की।
आपको बता दें कि चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने अपने पहले 3 बल्लेबाजों रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का विकेट खो दिया था लेकिन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने साझेदारी कर पारी को संभालने का काम किया। 65 ओवर के खेल के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 129 रन बना लिये हैं और 103 रनों की बढ़त बना ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications