For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने बाउंसर की बौछार से किया परेशान, एंडरसन ने मैच के बाद दी गाली

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला जा रहा है जिसका तीसरा दिन मैच का सबसे बेहतरीन दिनों में से एक रहा। मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड टीम के नाम रहा जिसने कप्तान जो रूट को नाबाद 180 रनों की पारी की बदौलत पहले दो सेशन में पूरी तरह से डोमिनेट किया। हालांकि दिन के तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और इंग्लैंड की टीम को 391 रन पर समेट दिया। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में 5 विकेट हासिल कर इंग्लैंड को महज 27 रनों की बढ़त पर रोक दिया।

इंग्लैंड के ऑल आउट होने से पहले जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन के बीच शानदार ओवर देखने को मिला जिसमें काफी कुछ घटते हुए देखा गया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन के खिलाफ बाउंसर की बौछार लगा दी। बुमराह की पहली गेंद एंडरसन के सिर पर लगी और कनकशन टेस्ट के लिये जाना पड़ा। खेल को 5 से 7 मिनट के लिये रोकना पड़ा जिसके बाद तेज गेंदबाज ने दोबारा गेंदबाजी शुरू की और एंडरसन को लगातार बाउंसर्स मारने जारी रखा।

और पढ़ें: IND vs ENG: बाउंसर छोड़ना नहीं जानते हिटमैन, पुल शॉट पर आउट हुए रोहित तो ट्विटर पर लगी क्लास

उल्लेखनीय है कि बुमराह का प्लान था कि लगातार बाउंसर्स से पहले एंडरसन को परेशान किया जाये और एक यॉर्कर फेंक कर उनको बोल्ड कर दिया जाये। हालांकि चीजें वैसी नहीं गई जैसी बुमराह ने प्लान की थी और 6 गेंद का ओवर 10 में बदल गया। इस ओवर में बुमराह ने 4 नो बॉल फेंकी और उन्हें ओवर खत्म करने में 15 मिनट लग गये।

बुमराह ने इस दौरान 10 बाउंसर जेम्स एंडरसन की ओर फेंकी जिसमें से ज्यादातर गेंदे उनके शरीर पर जाकर लगी और अंत में वो किसी तरह से इस ओवर को निकाल गये। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज की बहादुरी के चलते जो रूट को अगले ओवर में कुछ रन बनाने का मौका मिल गया। हालांकि जब मोहम्मद शमी के ओवर में जेम्स एंडरसन क्रीज पर वापसी की तो तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर पारी का अंत कर दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस में जूते की स्पाइक से दबाकर हुई बॉल टैम्परिंग, सहवाग-चोपड़ा ने उठाये सवाल

पारी के अंत के बाद जसप्रीत बुमराह उनके पास से गुजरे तो उनकी तरफ देखकर मुस्कुराये और एंडरसन की पीठ पर हाथ फेरा, लेकिन एंडरसन इससे खुश नजर नहीं आये और बुमराह को काफी भला-बुरा कहते नजर आये। जो रूट को बीच में आना पड़ा और एंडरसन को दूर ले जाना पड़ा, वरना शायद बुमराह के साथ चीजें और खराब हो जाती।

गौरतलब है कि पिछले दिन के सभी दृश्य मैच से पहले सोनी स्पोर्टस पर किये जाने वाले प्री शो में दिखाये गये कि कैसे बुमराह और एंडरसन के बीच मैच के बाद झड़प हुई और बुमराह की बाउंसर से एंडरसन खुश नहीं दिखायी दिये। इंग्लैंड के लिये जो रूट ने अपने करियर का 22वां शतक लगाया और 180 रनों की नाबाद पारी खेली।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 2:22 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+