For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 13 महीने बाद स्टेडियम में लौटेंगे दर्शक, जानें किन बातों का रखना है ध्यान, कैसे हैं नियम

India vs England 2nd Test Spectators Will be back in Stadium after 13 months know rules and Regulations: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भले ही बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया हो और दर्शकों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का हौसला थोड़ा ढीला ढाला रहा हो लेकिन चेन्नई के मैदान पर 13 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही दर्शकों की वापसी होने वाली है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ और बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट मैच में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दे दी है, जिसका मतलब है कि 50 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शक मैच देखते हुए नजर आयेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मैच में दर्शकों की वापसी के साथ ही भारत कोरोना काल में दर्शकों की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय मैच आयोजित करने वाला तीसरा देश बन जायेगा। इतना ही नहीं भारत में करीब 13 महीने बाद मैदान पर दर्शकों की वापसी हो रही है जो कि भारतीय टीम के लिये 12वें खिलाड़ी का काम करती हैं।

और पढ़ें: जानें कैसे घर बैठे जीत सकते हैं 163 मिलियन डॉलर्स का इनाम

दर्शकों की वापसी को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने जहां चिंता जताई है तो वहीं पर दर्शकों को एंट्री की इजाजत तो मिली है लेकिन उन्हें सख्त नियमों का पालन करना होगा। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शक ही मौजूद होंगे, जिन पर अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जायेगी।

खेल के दौरान जब भी गेंद स्टैंड में जायेगी तब-तब गेंद को सैनेटाइज किया जायेगा। स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले दर्शकों का तापमान चेक किया जायेगा और साथ ही उन्हें सैनेटाइज भी किया जायेगा। इस बीच सभी का मास्क पहनना अनिवार्य होगा और कोई भी नियम तोड़ता पाया जाता है तो उसे पहले चेतावनी दी जायेगी और नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई होगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली को लेकर मोंटी पनेसर का बड़ा दावा, कहा- यह नहीं हुआ तो खत्म हो जायेगा कप्तानी करियर

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए टीएनसीए सचिव रामासामी ने कहा,'मैच में हर स्टैंड के पास वॉलंटियर मौजूद होंगे जो कि वहां मौजूद किसी भी दर्शको को दिक्कत होने पर मदद करने के लिये तैयार खड़े रहेंगे। हम सभी पर सीसीटीवी से नजर बनाये रखेंगे। ऐसे में 5 डॉक्टर्स की टीम किसी भी आपातकालिन सेवा के लिये मौजूद रहेगी, साथ ही 4 एंबुलेस भी तैयार खड़ी रहेंगी।'

आपको बता दें कि चेन्नई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिये सोमवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरु की गई थी, हालांकि 5 दिन तक चलने वाले इस मैच की सारी टिकटें महज 12 घंटे के अंदर सोल्ड आउट हो गईं।

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 18:34 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+