For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मोटेरा में कोहली ने की विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी, बन सकते हैं दुनिया के बेस्ट कप्तान

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/twitter

India vs England 3rd T20I Virat Kohli Equals Kane Williamson Special record of Captaincy at Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में बंद दरवाजों के पीछे खेला गया। दर्शकों की गैर मौजूदगी में खेले गये इस टी20 मैच में एक बार फिर से भारतीय कप्तान विराट कोहली को टॉस में हार का सामना करना पड़ा और ऐसा लगा मानों सीरीज के पहले मैच की हाइलाइटस को ही तीसरे मैच में रिपीट किया गया हो। इंग्लैंड की टीम ने आसानी से मैच को अपने नाम करते हुए पहले भारतीय टीम को 156 रनों पर रोकने का काम किया और फिर जोस बटलर (83) और जॉनी बेयरस्टो (40) की पारियों की मदद से मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लिया।

मोटेरा में खेले गये इस मैच में जहां एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज पावरप्ले में कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 3 विकेट खो दिये तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली ने अकेले अपने दम पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अपने पावरप्ले इतिहास का चौथा न्यूनतम स्कोर दर्ज किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: कोरोना वायरस के चलते BCCI ने लिया बड़ा फैसला, आखिरी 3 टी20 मैच दर्शकों के बीच नहीं होगा मैच

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टी20 करियर की 27वीं फिफ्टी लगाते हुए 46 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी लगाये। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और अगर अगले मैच में एक बार फिर से वो अर्धशतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वो दिन के बेस्ट कप्तान बन जायेंगे।

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 11वां अर्धशतक पूरा किया और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले कप्तान की लिस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की बराबरी कर ली है। इससे पिछले मैच में भी विराट कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 3 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

और पढ़ें: कोहली की कप्तानी पर लक्ष्मण का विराट बयान, बताया- क्यों तीनों प्रारूपों में बनी रहनी चाहिये कैप्टेंसी

हालांकि कप्तान विराट कोहली की यह पारी इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर के सामने छोटी साबित हुई जिन्होंने 52 गेंदों में 5 चौके 4 छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाये और अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाकर सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके साथ ही यह सीरीज और रोमांचक हो गई है। भारत को सीरीज जीतने के लिये अब बचे हुए दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 15:22 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+