For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG 3rd Test: मार्क वुड ने दी भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी, बोले- एंडरसन- ब्रॉड बरपायेंगे कहर

India vs England 3rd Test Mark Wood Warns Team India Says James Anderson Stuart broad will thrash Indian Batting if pitch helps Swingers: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद ने नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जायेगा। 24 फरवरी से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मोटेरा के सरदार वल्लभ भाई स्टेडियम में पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच की तैयारियों के लिये दोनों टीमें इस समय अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और अभ्यास करती नजर आ रही हैं। पहले दो टेस्ट मैच में स्पिन पिच को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है, इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मोटेरा की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है और साथ ही भारतीय बल्लेबाजी को सावधान रहने की चेतावनी भी दी है।

मार्क वुड का मानना है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अगर गेंद सीम करती है तो इस डे-नाइट मैच में जेम्मस एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद कहर बरपाती नजर आयेंगी और भारत को जीत हासिल कर पाना काफी मुश्किल हो जायेगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: अहमदाबाद मे उतरते ही इशांत रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे

उन्होंने कहा, ' मोटेरा में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में अगर गेंद सीम करती है तो हमें पता है कि हमारे सीमर्स कितने टैलेंटेड हैं। उनके पास स्किल्स की कमी नहीं है। हमें उम्मीद है कि इस मैच में हमारे बॉलर्स को न सिर्फ सीम मिलेगी बल्कि पिच भी मददगार साबित होगी। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी के खिलाफ जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड कहर बरपाते नजर आ सकते हैं।'

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और तीसरे टेस्ट मैच के लिये मार्क वुड और जॉनी बेयरस्टा भी टीम से जुड़े हैं।

आपको बता दें कि मार्क वुड ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2021 की नीलामी से एक दिन पहले नाम वापिस ले लिया था और साफ किया था कि परिवार से दूर रहने और मिल न पाने की वजह से यह फैसला किया।

और पढ़ें: T20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- भारत से छिनवायेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी

उन्होंने कहा,'आईपीएल न खेलने के फैसला काफी मुश्किल था लेकिन परिवर से दूर रहना आसान नही ंहोता। भले ही यह काफी मुशकिल था लेकिन मैं इतने समय तक परिवार से दूर रहना नहीं चाहता था इसलिये नीलामी से नाम वापस ले लिया।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 17:37 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+