For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: आखिरी ओवर के रोमांच में जीता भारत, सीरीज में विराट सेना ने की बराबरी

Ind vs Eng 4th T20I Match Highlights: India win by 8 runs, level series 2-2 | वनइंडिया हिंदी

India vs England 4th T20I India Won Final Over thrilling Match against England levels Series by 2-2: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने सीरीज में एक बार फिर जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। इस सीरीज में टॉस के बॉस रहे इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने एक बार फिर टॉस जीतने का काम किया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और सूर्यकुमार यादव (57), ऋषभ पंत (30) और श्रेयस अय्यर (37) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा।

इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजी के लिये भुवनेश्वर कुमार ने शानदार शुरुआत की और पहला ओवर मेडेन निकाला और टी20 क्रिकेट में भारत के लिये सबसे ज्यादा मेडेन फेंकने वाले गेंदबाज बने। इतना ही नहीं तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक बार अच्छी गेंदबाजी की और जोस बटलर को 9 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: 16 महीने बाद हार्दिक पांड्या को मिली पहली T20 विकेट, जेसन रॉय को वापस भेजा पवेलियन

जेसन रॉय ने महज 27 गेंदों में 40 रन और डेविड मलान ने 17 गेंद में 14 रन की पारी खेलकर दूसरे विकेट के लिये 45 रनों की साझेदारी की लेकिन राहुल चाहर ने इस पार्टनरशिप को तोड़ने का काम किया। हार्दिक पांड्या ने कुछ देर बाद जेसन रॉय का विकेट लेकर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाने का काम किया।

लेकिन यहां पर जॉनी बेयरस्टो (25) और बेन स्टोक्स (46) ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 65 रनों की साझेदारी की और मैच को भारत की पकड़ से दूर ले गये। बेन स्टोक्स ने 23 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 46 रनों की पारी खेली।

यहां पर शार्दुल ठाकुर ने भारत को मैच में वापस लाने का काम किया और एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम को वापस लाने का काम किया। शार्दुल ठाकुर ने पहले बेन स्टोक्स और फिर इयोन मोर्गन का विकेट लिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिये 23 रनों की दरकार थी। जोफ्रा आर्चर ने ठाकुर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को एक बार फिर से इंग्लैंड को वापस ला खड़ा किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में भारत के लिये काल बना सॉफ्ट सिग्नल, सूर्यकुमार-सुंदर के विकेट पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी

अब आखिरी 3 गेंदों में 12 रनों की दरकार थी लेकिन शार्दुल ठाकुर ने लगातार 2 गेंद वाइड फेंक दी और 3 गेंद में 10 रनों की दरकार रह गई। चौथी गेंद पर आर्चर के बल्ले से सिर्फ एक रन आया और बल्ला भी टूट गया। पांचवी गेंद पर ठाकुर ने क्रिस जॉर्डन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को 8वां झटका दिया और आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को जीत के लिये 10 रन चाहिये थे जिसे डॉट कराकर भारतीय टीम ने 9 मैच से जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 23:17 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+