For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मोटेरा के मैदान पर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 5वीं ही गेंद पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Ind vs Eng: Rohit Sharma became first Indian batsman who hits 50 sixes in T20I | वनइंडिया हिंदी

India vs England 4th T20I Rohit Sharma Completes 9000 T20 runs Creates huge record at Motera Ahmedabad: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच मोटेरा के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर इंग्लैंड की टीम ने एक बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि भारतीय टीम ने आज के मैच में संभलकर शुरुआत की है और पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जिन 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था वो कारनामा नहीं दोहराया। इस दौरान इंग्लैंड के लिये आदिल राशिद ने पारी की शुरुआत की तो भारत के लिये ओपनिंग करने आये रोहित शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में आगाज किया।

रोहित शर्मा ने आदिल राशिद की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय पारी का आगाज किया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने छक्के के साथ अपना खाता खोला है। इसको पूरा श्रेय रोहित शर्मा को जाता है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस छक्के के साथ ही अपने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी विराट सेना, इन बदलावों के साथ उतरा भारत

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के लिये छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर एक और चौका लगाया और पहले ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन लेकर टी20 क्रिकेट में अपने 9 हजार रन पूरे करने का कारनामा किया। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे ही भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

रोहित शर्मा से पहले यह कारनामा भारतीय कप्तान विराट कोहली कर चुके हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 9650 रन बनाने का काम किया है। वहीं पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके सुरेश रैना का नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 8494 रन बनाये हैं, जबकि शिखर धवन 8102 रन के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: Road Safety World Series: सचिन की इस बात ने इरफान पठान को बनाया मैच विनर, पहले ओवर में लुटाये थे 19 रन

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की यह विस्फोटक पारी ज्यादा देर तक चल नहीं सकी और महज 12 रन के स्कोर पर वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गये। रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट में 9001 रन हो गये हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिये 11 रनों की दरकार थी।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 19:34 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+