For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी विराट सेना, इन बदलावों के साथ उतरा भारत

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 4th T20I Eoin Morgan won The Toss Opt to Bowl First Know Playing Xi at Motera ahemdabad: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक टॉस ने बेहद अहम भूमिका निभाई है और पहले 3 मैचों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी लेने वाली टीम को ही जीत हासिल हुई है। इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम ने एक बार और हर मैच में ऐसा करने वाली टीम विजेता बनी है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में जब भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे मैच में मैदान पर उतरे तो फैन्स के साथ वह भी टॉस को लेकर प्रार्थना करते नजर आये।

हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली को चौथे मैच में एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपने पिछले कुछ मस्ट विन गेम्स में खेले गये 8 मैचों में से 6 बार टॉस जीतने का काम किया है और हर बार जीत ही हासिल की है। ऐसे में मोटेरा के मैदान पर जब भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा तो कप्तान कोहली ने कहा कि अगर हम टॉस जीत जाते तब भी हम पहले बल्लेबाजी के लिये जाते।

और पढ़ें: IND vs ENG: क्या चौथे टेस्ट मैच में टॉस फिर निभायेगा अहम भूमिका, जानें कैसी रहने वाली है पिच

उन्होंने कहा,'यह पिच सीरीज में खेले गये अब तक के सभी बेस्ट पिचों में से एक है और बल्लेबाजों के लिये बेहतर नजर आ रही है। हम खुद को चैलेंज देना पसंद करते हैं। इस कारण अगर हम टॉस भी जीत जाते तो पहले बल्लेबाजी ही करते हैं।'

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि चौथे मैच में उन्होंने 2 बदलाव किये हैं, जिसके तहत ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है और सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह मिली है। वहीं पर युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है और उनकी जगह राहुल चाहर को मौका दिया गया है। वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: सहवाग का खुलासा, बताया- किस वजह से विराट कोहली बने फिटनेस फ्रीक

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा ऑर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 18:44 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+