IND vs ENG: आखिरी टेस्ट मैच में होगी रनों की बारिश, बैटिंग फ्रैंडली बनेगी मोटेरा की पिच

India vs England 4th Test BCCI Sources confirms Final Test Match Pitch Will be Batsman Friendly at motera Ahmedabad: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच डे-नाइट प्रारूप में खेला गया, जिसका आयोजन नरेंद्र मोटी स्टेडियम के मोटेरा मैदान पर खेला गया। भारत ने इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया लेकिन स्पिन गेंदबाजों के दबदबे के चलते मैच 2 दिन में ही खत्म हो गया जिसके बाद से मोटेरा की पिच को लेकर विवाद छिड़ गया है। कई दिग्गज खिलाड़ी पिच को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी कर चुके हैं, हालांकि इसके बावजूद आईसीसी की ओर से इसको लेकर कोई कार्रवाई होने की संभावना नहीं है।

आईसीसी की ओर से कोई कार्रवाई न होने के पीछे का कारण है आखिरी टेस्ट के लिये मिलने वाली पिच की स्थिति। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि सीरीज के आखिरी मैच में बैटिंग फ्रैंडली पिच मिलने की संभावना है जिसका मतलब है कि मोटेरा के मैदान पर विकेटों के बजाय रनों की बारिश देखने को मिलेगी।

और पढ़ें: IPL 2021: विजय हजारे में पाड्डिकल ने जड़ा एक और विस्फोटक शतक, आईपीएल से पहले RCB खुश

नाम न जाहिर करने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा,'आखिरी मैच में आपको अच्छी पिच देखने को मिलेगी जो कि ठोस रहेगी और समान उछाल वाली रहेगी। यह बल्लेबाजों के अनुकूल होगी जिस पर पारंपरिक लाल गेंद से मैच खेला जायेगा। ऐसे में आप आखिरी टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनते हुए देख सकते हैं।'

गौरतलब है कि बीसीसीआई का मानना है कि टीम मैनेजमेंट भी यह बात जानता है कि धूल से भरी पिच नये स्टेडियम के लिये अच्छी नहीं होगी खासतौर से तब जब उसे आईपीएल और आईसीसी टी20 मैचों की मेजबानी के तौर पर देखा जा रहा हो।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा,'अगर एक ही जगह पर दो मैच होते हैं तो आप को दो अलग नतीजे नहीं मिल सकते। आखिरी टेस्ट मैच होने दीजिये जिसके बाद ही मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौंपेंगे और उसके बाद ही फैसला होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं कराई है।'

और पढ़ें: IND vs ENG: पिच की आलोचना करने वालों पर जमकर बरसे आर अश्विन, कहा- हंसी आती है....

आपको बता दें कि भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिये आखिरी मैच में हार को टालना है जिसके लिये अगर वो ड्रॉ भी करा देता है तो टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाायेगा। ऐसे में भारत दोबारा से स्पिन फ्रैंडली पिच बनाकर जोखिम नहीं लेना चाहेगा। आईसीसी के नियम के अनुसार अगर एक ही जगह पर एक अच्छी और एक खराब पिच होती है तो उस पर कार्रवाई होने की संभावना कम होती है। मौजूदा समय में भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल किये हुए है।

Story first published: Saturday, February 27, 2021, 23:28 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+