For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, आकाश चोपड़ा ने बताया किसके नाम होगी टी20 सीरीज, की भविष्यवाणी

India vs England 5th T20I Aakash Chopra predicted Who Will be the Winner of T20I Series: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 5 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर हैं। इतना ही नहीं सीरीज में दोनों टीमें ने अभी तक काफी दम दिखाया है। ऐसे में फैन्स के बीच यह सवाल काफी बड़ा बनकर उभरा है कि आखिरी मैच में जीत हासिल कर कौन सी टीम सीरीज जीतने वाली है।

इसी सवाल का जवाब लेकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करने वाली है। भारतीय टीम ने आज के मैच में एक बदलाव किया है और 5 के बजाय 6 गेंदबाजों को लेकर उतरी है। विराट कोहली ने केएल राहुल को बाहर बिठाकर टी नटराजन को शामिल किया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: फाइनल मैच में मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी भारत, जानें कैसी है प्लेइंग 11

आकाश चोपड़ा का मानना है कि सीरीज के निर्णायक मैच में विराट कोहली ने यह मास्टर स्ट्र्रोक खेला है और भारत की गेंदबाजी काफी मजबूत होने वाली है। इससे पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड के मुकाबले ज्यादा भारी नजर आ रहा है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि पिछले 2 मैच में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी खेलते नजर आ सकते हैं और चूंकि आज विराट कोहली ओपनिंग करने वाले हैं तो एक और बड़ी पारी खेलते नजर आ सकते हैं। इस मैच में सूर्यकुमार यादव भी एक अच्छी पारी खेलते नजर आयेंगे, वहीं पर नटराजन के आ जाने से भारतीय गेंदबाजी में धार बढ़ गई है।

और पढ़ें: टीम सेलेक्शन को लेकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, कहा- उम्र से नहीं तोला जाना चाहिये टैलेंट

आपको बता दें कि पिछले मैच में भी सिर्फ 4 गेंदबाजों के होने की वजह से भारतीय टीम के हाथ से मैच लगभग फिसल गया था लेकिन शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर वापसी कराई थी। आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के लिये जोस बटलर को एक अच्छी पारी खेलने की बात कही है और राहुल चाहर-मार्क वुड के खाते में 2-2 विकेट की बात कही है।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 18:55 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+