For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: फाइनल मैच में विराट सेना ने दिखाया दम, 36 रन से हराकर जीती सीरीज

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England 5th T20I India Won the Decider by 36 runs beats England in T20I Series by 3-2: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और फिर गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच में जीत हासिल की और टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। भारतीय टीम को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम की ओर से पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 64 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद 80 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 32 तो वहीं पर हार्दिक पांड्या ने भी 39 रनों का योगदान दिया और टी20 क्रिकेट में भारत के लिये सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिये शुरुआत कुछ खास नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जेसन रॉय को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में विराट कोहली ने फिर खेली तूफानी पारी, लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी

हालांकि इसके बाद से इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त वापसी की और जोस बटलर (52) और डेविड मलान (68) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दूसरे विकेट के लिये 130 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड की टीम ने यह स्कोर 12 ओवर तक हासिल कर लिया था और ऐसा लग रहा था कि मानों यह मैच भारत के हाथों से फिसल रहा है।

तभी कप्तान विराट कोहली ने अपने प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हाथों में गेंद सौंपी और उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। भुवनेश्वर ने जोस बटलर को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो और फिर डेविड मलान का विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में फिर आया सूर्यकुमार का तूफान, जॉर्डन के कैच ने बदला मैच

अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने इयोन मोर्गन को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को पांचवा झटका दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को वापसी करने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया और आसानी से 36 रनों से जीत हासिल कर के सीरीज पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाने का काम किया।

इस जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली। इंग्लैंड की टीम ने पिछली लगातार 8 सीरीज में जीत हासिल की थी और आखिरी बार उसे भारत के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था और एक बार फिर भारत ने उसका विजय रथ रोकने का काम किया है।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 22:54 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+