For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मोटेरा में फिर आया सूर्यकुमार का तूफान, जॉर्डन के कैच ने बदला मैच

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England 5th T20I Chris Jordan took Absolute Blinder to Stop Suryakumar Yadav Storm at Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया है। 16 ओवर्स की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिये हैं और अभी भी 4 ओवर्स का खेल होना बाकी है। भारतीय टीम आज के मैच में एक बदलाव के साथ उतरी और केएल राहुल की जगह खुद कप्तान विराट कोहली ओपनिंग बल्लेबाजी के लिये उतरे। वहीं पर पिछले 2 मैचों में कुछ खास नहीं कर सके रोहित शर्मा ने आज विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की और महज 34 गेंदों में 64 रनों की पारी खेल डाली।

रोहित शर्मा की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की। हालांकि बेन स्टोक्स की गेंद पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऐसा लगा मानों रन गति पर लगाम लग जायेगी लेकिन पिछले मैच में जबरदस्त अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव ने आज के मैच में भी अपनी आतिशी पारी को जारी रखा और महज 17 गेंद में 3 चौके 2 छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IND vs ENG: फाइनल मैच में रोहित शर्मा के बल्ले ने बरसाया कहर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के पहले मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले सूर्यकुमार यादव ने दूसरे मैच की दूसरी गेंद पर फिर से छक्का लगाने का काम किया और रोहित शर्मा जिस रन गति को बनाकर गये थे उसे जारी रखा। सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिये कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 49 रनों की साझेदारी की।

जिस वक्त लगा कि सूर्यकुमार आज शायद फिर एक बार से अर्धशतक लगाते नजर आयेंगे लेकिन तभी मैदान पर क्रिस जॉर्डन ने शानदार फील्डिंग करते हुए ऐसा जबरदस्त कैच पकड़ा जिससे सूर्यकुमार के कहर पर रोक लगाने में कामयाबी मिल गई। 14वें ओवर में आदिल राशिद की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव मिड लेग की दिशा में उठाकर शॉट मारना चाहते थे और उन्होंने गेंद को गैप में भी मारा।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, आकाश चोपड़ा ने बताया किसके नाम होगी टी20 सीरीज, की भविष्यवाणी

हालांकि लेग ऑन की दिशा में खड़े क्रिस जॉर्डन ने सूर्यकुमार के इस शॉट को रनों में तब्दील नहीं होने दिया और भागते हुए कैच पकड़ा। क्रिस जॉर्डन जिस अंदाज से भागते हुए आ रहे थे उससे साफ था कि वह गेंद को लेकर बाउंड्री में चले जायेंगे, हालांकि उन्होंने ऐसा होने नहीं दिया और बाउंड्री पार करने से पहले उन्होंने वहां खड़े जेसन रॉय के हाथ में गेंद थमा दी और सूर्यकुमार कैच आउट हो गये।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 20:35 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+