For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैनचेस्टर टेस्ट कैंसिल होने से नाराज हुए इंग्लिश खिलाड़ी, IPL 2021 से वापस ले सकते हैं नाम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोविड खतरे को देखते हुए कैंसिल करना पड़ा है। मैच शुरू होने से एक दिन पहले भारतीय टीम के जूनियर फीजियो योगेश परमार कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये, हालांकि कुछ देर बाद सामने आये कोरोना रिजल्ट में वो नेगेटिव भी आ गये। इस बीच भारतीय खिलाड़ियों के बीच कोरोना वायरस का भय तेजी से फैल चुका था, जिसके चलते बीसीसीआई और ईसीबी के बीच कई दौर की बैठकें हुई जिसमें दोनों बोर्ड मैच कराने की कोशिश करते नजर आये, हालांकि खिलाड़ियों के इंकार के बाद मैच को कैंसिल करना पड़ा।

और पढ़ें: 'उम्मीद है कि शास्त्री-धोनी के बीच नहीं होगी लड़ाई', विश्वकप में भारत का मेंटॉर बनाने पर बोले सुनील गावस्कर

शुरुआत में इस टेस्ट मैच को सिर्फ एक दिन के लिये स्थगित किया गया था लेकिन भारतीय टीम को डर था कि वो अपनी संभावित 11 उतारने में नाकाम रहेगी, वहीं पर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन भी 19 सितंबर से यूएई में किया जाना है और बीसीसीआई ने बड़ी तस्वीर का ध्यान करते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करने का फैसला किया।

और पढ़ें: आखिर क्यों ECB बना रहा है भारत पर मैच से पीछे हटने का दबाव, रिशेड्यूल करने से क्या होगा नुकसान

इंग्लिश खिलाड़ी छोड़ सकते हैं आईपीएल

इंग्लिश खिलाड़ी छोड़ सकते हैं आईपीएल

मैनचेस्टर टेस्ट के कैंसिल होने से जहां बीसीसीआई और ईसीबी के बीच सीरीज के निर्णय को लेकर विवाद जारी है और अब इसका फैसला लेने के लिये आईसीसी का रुख किया जा सकता है तो वहीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भारत के मैच न खेलने के फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों में हिस्सा लेने वाले इंग्लिश खिलाड़ियों में से कम से कम 1 से 2 खिलाड़ी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल का हिस्सा बनने वाले इंग्लिश खिलाड़ियों में से कम से कम 2 खिलाड़ी यूएई में खेली जाने वाली टी20 लीग का हिस्सा बनने से इंकार कर सकते हैं। इस खबर से आईपीएल की जिन टीमों के साथ इन खिलाड़ियों का करार है उनके टीम संयोजन पर फर्क पड़ सकता है।

ओवल टेस्ट से ही बीसीसीआई-ईसीबी के बीच चल रही है तकरार

ओवल टेस्ट से ही बीसीसीआई-ईसीबी के बीच चल रही है तकरार

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड के बीच चीजें तभी से मुश्किल नजर आ रही थी जब टीम के कोच रवि शास्त्री और 2 अन्य सहायक कोच चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये। हालांकि चौथा टेस्ट मैच अच्छे से पूरा हो गया लेकिन कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री पर लापरवाही का आरोप लगना बंद नहीं हुआ।

आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने बुक लॉन्च इवेंट अटेंड किया था जिसके बाद भारतीय खेमे में कोरोना वायरस के घुसने का आरोप इन खिलाड़ियों पर लगाया जा रहा है।

मैनचेस्टर की गलियों में घूम रहे थे इंग्लिश खिलाड़ी

मैनचेस्टर की गलियों में घूम रहे थे इंग्लिश खिलाड़ी

इतना ही नहीं द सन की रिपोर्ट के अुनसार इंग्लैंड टीम के कुछ खिलाड़ियों ने दावा किया है कि उन्होंने मैनचेस्टर की गलियों में भारतीय प्लेयर्स को घूमते हुए देखा है। वह टीम होटल में रुकने के बजाय इधर-उधर घूम रहे थे। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की ओर से आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, मोइन अली, क्रिस वोक्स और सैम कर्रन को हिस्सा लेना है जो कि टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 17:17 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+