For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: काउंटी 11 के खिलाफ भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैच से हुए बाहर हुआ तेज गेंदबाज

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंंड दौरे पर है जहां पर उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 4 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम इस समय डरहम के मैदान पर काउंटी सेलेक्ट 11 टीम के साथ एक 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। इस मैच की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस मैच का हिस्सा नहीं बने हैं। इस बीच भारतीय खेमे को बड़ा झटका लगा है, जिसके अनुसार आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये कहर बरसाने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान अंगूठे में लगी चोट के चलते मैच से बाहर हो गये हैं।

आवेश खान इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के रिजर्व बॉलर के तौर पर खेलने पहुंचे हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को आवेश खान पर अपडेट देते हुए बताया कि वह 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम के लिये और नहीं खेल सकेंगे और फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आवेश खान को यह चोट हनुमा विहारी की स्ट्रेट ड्राइव पर लगी जिसे रोकने के चक्कर में यह गेंदबाज अपना अंगूठा चोटिल कर बैठा।

और पढ़ें: IND vs SL: दीपक चाहर की मैच जिताऊ पारी की फैन हुई बहन मालती चाहर, तारीफ में लिखी यह बात

दरअसल आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर भारत के बजाय काउंटी 11 की टीम से खेल रहे हैं क्योंकि काउंटी सेलेक्ट 11 टीम के लिये जेम्स ब्रेसी और जैक चैपल ने मैच से बाहर रहने का फैसला किया है। ब्रेसी इस समय कोरोना संक्रमित व्यक्ति के क्लोज संपर्क में आने के चलते क्वारंटीन हैं तो वहीं पर चैपल मैच से पहले चोटिल हो गये, इसके चलते दोनों खिलाड़ियों को विपक्षी टीम की ओर से खेलने की इजाजत दी गई थी।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आवेश खान की चोट पर अपडेट देते हुए लिखा कि यह तेज गेंदबाज फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में ही रहेगा और मैच के दूसरे और तीसरे दिन के खेल में भाग नहीं लेगा। गौरतलब है कि डरहम रिवरसाइड पर जारी इस मैच में आवेश खान ने काउंटी सेलेक्ट साइड की ओर से खेलते हुए 9.5 ओवर्स गेंदबाजी की और 2 मेडेन डालते हुए 41 रन दिये और अंत में चोट के चलते मैच से बाहर होना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs SL: डरहम में बैठी विराट सेना ने किया द्रविड़ की टीम को चीयर, BCCI ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 311 रन बना लिये हैं और ऑल आउट हो गई, जिसमें केएल राहुल ने शतक और रविंद्र जडेजा ने 75 रन बनाये हैं। आवेश खान को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका दिया गया है।

Story first published: Wednesday, July 21, 2021, 19:40 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+