भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, अनोखे तरीके से चोटिल होकर बाहर हुए दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसके बाद उसे भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की मेजबानी करनी है। हालांकि 2 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है और उसके विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स चोटिल हो गये हैं और कीवी टीम के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं। इतना ही नहीं इंग्लैंड की टीम का यह बल्लेबाज अगले 3 महीनों के लिये खेल के मैदान से दूर हो गया है जिसका मतलब है कि भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी इनका बाहर बैठना तय है।

उल्लेखनीय है कि बेन फोक्स को यह चोट बेहद अजीबो गरीब तरीके से उस वक्त लगी जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। बेन फोक्स ने हाल ही में उपमहाद्वीप में खेले गये टेस्ट मैचों के दौरान जबरदस्त विकेटकीपिंग की थी और अपने देश में पहला टेस्ट खेलने को तैयार थे, इसी की तैयारी के लिये वह घरेलू क्रिकेट में सरे की ओर से मिडलसेक्स की टीम के खिलाफ ओवल के मैदान पर काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले कीवी बल्लेबाजों को लग रहा डर, बताया किन गेंदबाजों से रहना होगा सावधान

इस दौरान जब वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो अपने मोजे उतारते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गये और 3 महीने के लिये मैदान से दूर हो गये। बेन फोक्स से पहले जोफ्रा आर्चर फिश टैंक साफ करते हुए अपनी कोहनी चोटिल करा बैठे थे जिसके चलते वह अब तक दो बार सर्जरी से गुजर चुके हैं और अभी उनकी रिकवरी में भी एक महीने का समय लग सकता है।

ईसीबी ने फोक्स को लेकर बयान जारी किया और कहा,'फोक्स पर अब बेहद करीबी से नजर रखी जा रही है और सरे की मेडिकल टीम के साथ उनके रिहैबिलिटेशन पर काम किया जा रहा है। हालांकि इस बीच उम्मीद है कि वह 3 महीनों तक किसी भी तरह से एक्शन में नजर नहीं आयेंगे।'

और पढ़ें: 25 साल बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वेंकटेश प्रसाद के साथ हुई बहस पर दी सफाई, बताया- क्या था मामला

गौरतलब है कि बेन फोक्स के बाहर होने के बाद ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में सैम बिलिंग्स और हसीब हामिद को टीम से जोड़ने का काम किया है। जहां पर सैम बिलिंग्स अब तक एक बार भी टेस्ट प्रारूप में खेलते हुए नजर नहीं आये हैं तो वहीं हामिद साल 2016 में भारत दौरे पर गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और 3 मैचों में 219 रन बनाने का काम किया था, जिसमें 82 उनका सर्वाधिक स्कोर था। काउंटी क्रिकेट में हामिद शानदार फॉर्म में हैं और 52.66 की औसत से अब तक 474 रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम कई नये चेहरों के साथ कीवी टीम का सामना करने उतरेगी हालांकि जो रूट कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे।

इंग्लैंड की टीम: जो रूट, जेम्स एंडरसन, जेम्स ब्रेसी, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्राउली, सैम बिलिंग्स, हसीब हामिद, डॉन लॉरेंस, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिनसन, डॉम सिब्ले, ऑली स्टोन, मार्क वुड।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 18:39 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+