For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले कीवी बल्लेबाजों को लग रहा डर, बताया किन गेंदबाजों से रहना होगा सावधान

नई दिल्ली। 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर पहली बार आयोजित किये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जायेगा, जिसमें भाग लेने के लिये न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है, जहां पर वो इस बड़े ऐतिहासिक फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनेगी। वहीं पर भारतीय टीम 2 जून को भारत से इंग्लैंड के लिये रवाना होगी और 14 दिन के क्वारंटीन के बाद इस फाइनल मैच का हिस्सा बनेगी। इस चैम्पियनशिप फाइनल के जरिये दोनों टीमें सालों से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के लिये उतरेंगी जिसको लेकर कोई भी टीम कमी नहीं छोड़ना चाहेगी।

हालांकि कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज हेनरी निकोल्स इस फाइनल मैच से पहले अपनी टीम को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों खास तौर से स्पिनर्स के खिलाफ सावधानी से खेलने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर अक्सर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखा गया है।

और पढ़ें: 25 साल बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वेंकटेश प्रसाद के साथ हुई बहस पर दी सफाई, बताया- क्या था मामला

इसी को ध्यान में रखते हुए कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने कहा कि उनकी टीम को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी से पैदा होने वाले खतरे की ज्यादा फिक्र है, इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज किसी से कम है, वह दुनिया के वर्ल्ड क्लास स्विंग बॉलर्स से किसी भी मायने में कम नहीं है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए निकोल्स ने कहा,'मौजूदा भारतीय टीम के पास जबरदस्त पेस अटैक है तो अश्विन-जडेजा जैसे स्पिनर्स का अनुभव भी है। वो दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन कर के आ रहे हैं और उनकी गेंदबाजी में काफी धार है। बुमराह, ईशांत और शमी ने पिछले कुछ सालों में हर टीम के सामने अपने स्किल्स का लोहा मनवाया है जो कि हमारे तेज गेंदबाजों (बोल्ट, साउथी और वैग्नर) से किसी मामले में कम नहीं हैं। हमें अपने गेंदबाजों पर गर्व है लेकिन हम भारतीय गेंदबाजी को कम नहीं आंक सकते।'

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में बढ़ेगी दर्शकों की संख्या, साउथैम्पटन टेस्ट से पहले ईसीबी ने लिया बड़ा फैसला

गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर भारतीय टीम अपने पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा/शार्दुल ठाकुर की तिकड़ी के साथ उतर सकती है। इसे देखते हुए निकोल्स का मानना है कि यह बेहद ही रोमांचक चुनौती होने वाली है जो कि मुश्किल जरूर होगी पर जीतना नामुमकिन नहीं है।

इस दौरान निकोल्स ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी डेवॉन कॉनवे के पिच पर कूड़ा डालकर बल्लेबाजी करने की रणनीति का समर्थन किया और कहा कि भारतीय स्पिनर्स का सामना करना मुश्किल है, ऐसे में बेहतर तैयारी ही एकमात्र उपाय है।

उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड दौरे पर आने से पहले हमने ट्रेनिंग कैम्प में इसी का अभ्यास किया था और हम ज्यादा स्पिन करने वाली गेंदों को खेलने में सफल रहे। यही कारण है कि जब आप न्यूट्रल वेन्यू पर खेलते हैं तो यह देखने की जरूरत होती है कि वहां पर पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। हमें अश्विन-जडेजा के खिलाफ बेहतर तैयारी की जरूरत है इस कारण हम नये-नये तरीकों से तैयारी कर रहे हैं।'

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 18:10 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+