ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे से पहले विराट सेना को लगा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज गेंदबाज

ENG vs IND
Photo Credit: File Photo

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जानी वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के हाथ में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद वो मैच से बाहर हो गये थे। हालांकि ताजा रिपोर्टस के अनुसार इस चोट के चलते ईशांत शर्मा के दायें हाथ में चोट लगी है जिसके चलते उन्हें टांके लगे हुए हैं। भारतीय टीम को 4 अगस्त से मैचो की टेस्ट सीरीज खेलनी है ऐसे में इस दिग्गज गेंदबाज का चोटिल होना भारतीय टीम के लिये किसी बुरी खबर से कम नहीं है। ईशांत शर्मा ने टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान 3 विकेट हासिल किये थे लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ईशांत शर्मा को यह चोट तब लगी थी जब वो दूसरी पारी में अपनी गेंदबाजी के दौरान बॉल को रोकने की कोशिश कर रहे थे। तेज गेंदबाज को तुरंत ही मैदान से बाहर कर दिया गया है। भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक, टोक्यो ओलंपिक में बढ़ी भारत की उम्मीदें

नाम न बताने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा,'ईशांत के दायें हाथ की बीच की उंगली और चौथी उंगली के बीच कई सारे टांके आये हैं। हालांकि उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर बात नहीं है और वो जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे। 10 दिन के अंदर यह टांके ठीक हो जायेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेले जाने में 6 हफ्तों का समय बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि वो जल्दी ही पूरी तरह से ठीक होकर वापसी करेंगे।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम गुरुवार को साउथैम्पटन के मैदान से लंदन के लिये रवाना हुई है जहां पर वो 3 हफ्ते तक समय बितायेगी। जहां पर ज्यादातर खिलाड़ियों के पहचान वाले लंदन के आस-पास रहते हैं, लेकिन उन्हें इस दौरान इंग्लैंड की राजधानी में ही रहना होगा।

और पढ़ें: ENG vs IND: ईसीबी ने ठुकराई BCCI की प्रैक्टिस मैच कराने की मांग, भारत को खेलने होंगे इंट्रा स्क्वॉड मैच

उन्होंने कहा,'पूरी टीम एक साथ लंदन पहुंच चुकी है। वहां से सभी खिलाड़ी 20 दिन की छुट्टियों पर अपने-अपने निश्चित स्थान पर जायेगी। टीम के कुछ साथी टेनिस फैन हैं तो अगर विंबलडन में दर्शकों के आने की मंजूरी मिलती है तो वो शायद वहां पहुंचकर मैच देखेंगे। कुछ खिलाड़ी यूरो मैच की टिकट लेते नजर आ सकते हैं, अगर विम्बले में उन्हें देखने को मिलती है।'

आपको बता दें कि भारतीय टीम 14 जुलाई को लंदन वापस लौटेगी जहां से नॉटिंघम पहुंचकर पहले टेस्ट मैच की तैयारी करती नजर आयेगी। भारतीय टीम को यहां पर अभ्यास मैच में खेलने की इजाजत नहीं मिली है, इस कारण से भारतीय टीम 2 इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलती नजर आयेगी।

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+