Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन खेलेंगे काउंटी, जानें कब और किससे होगा मैच

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले काफी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काउंटी चैम्पियनशिप 2021 का मैच खेलने उतरेंगे। हालांकि इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए खुद रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी में खेलने की पुष्टि की है। इंग्लैंड की काउंटी टीम सर्रे ने शनिवार को समरसेट के खिलाफ होने वाले मैच के लिये अपने 13 सदस्यीय दल का ऐलान किया जिसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है।

रविचंद्रन अश्विन सर्रे की टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन की जगह लेंगे जिन्हें चोट लगने के बाद बाहर बैठना पड़ा है। काइल जैमिसन की ओर से आगे खेल पाने में असमर्थता जताने के बाद क्रिकेट निदेशन एलेक स्टुअर्ट ने अश्विन को इस मैच में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 79 मैचों में 413 विकेट हासिल करने वाले रविचंद्रन अश्विन के पास काफी अनुभव है जिससे समरसेट के युवा स्पिनर अमर विर्दी और डैनियल मोरियर्टी को सीखने में काफी मदद मिलेगी।

और पढ़ें: IPL की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से सूर्यकुमार ने धोनी-रैना को किया बाहर, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार अश्विन काउंटी चैम्पियनशिप का हिस्सा बनने के लिये अपने वर्क वीजा का इंतजार कर रहे थे, हालांकि अश्विन और सर्रे की टीम दोनों को भरोसा था कि उन्हें मैच खेलने की इजाजत मिल जायेगी और कुछ ऐसा ही मैच शुरू होने से पहले हुआ। समरसेट के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद अश्विन को भारतीय टीम में वापसी करनी है।

सर्रे की ओर से काउंटी मैच खेलने पर खुशी जताते हुए अश्विन ने कहा, ' सर्रे की ओर से काउंटी खेलना मेरे लिये सम्मान की बात है। मैंने लंदन की काउंटी टीमों के बारे में काफी कुछ सुना है, ऐसे में उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना काफी शानदार अनुभव होगा, भले ही फिर वो एक ही मैच के लिये क्यों न हो।'

और पढ़ें: Wimbledon 2021: अगर जोकोविच ने जीता फाइनल तो GOAT लिस्ट में कहां होंगे शुमार, फेडरर-नडाल से कितना पीछे

गौरतलब है कि अश्विन पहली बार काउंटी चैम्पियनशिप में किसी टीम की ओर से नहीं खेल रहे हैं, वह इससे पहले नॉटिंघमशर और वॉरसेस्टरशर के लिये खेल चुके हैं। समरसेट के खिलाफ यह मैच रविवार (11 जुलाई) से ओवल के मैदान पर भारतीय समयानुसार 3:30 बजे शुरू होगा और 14 जुलाई को खत्म होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जायेगा। इस मैच के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों का ब्रेक समाप्त हो जायेगा और सभी खिलाड़ी डरहम में एकजुट होंगे जहां पर उसे एक बार फिर से क्वारंटीन से गुजरना होगा।

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने 2019-2021 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा 71 विकेट चटकाये और मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 2 गेंदबाज हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका रोल बढ़ जायेगा। अश्विन इस सीरीज से पहले तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिये वह पूरी तैयारी कर रहे हैं।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 15:33 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+