For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिये BCCI ने की भारतीय टीम अपडेट, सूर्यकुमार-शॉ भी खेलेंगे टेस्ट

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये पहुंची विराट सेना को अपडेट किया है। ऑल इंडिया सीनियर टीम की चयन समिति ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जानकारी दी है कि आगामी टेस्ट सीरीज के लिये श्रीलंका दौरे पर खेल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड बतौर रिप्लेसमेंट भेजा जायेगा।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेले गये वार्म अप मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर की उंगली में फ्रैक्चर आ गया है जिसकी वजह से वह सीरीज से बाहर हो गये हैं, वहीं पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलने वाले शुबमन गिल भी स्ट्रेस इंजरी से गुजर रहे हैं और पहले ही 3 महीने के लिये मैदान से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में चयनसमिति ने इन 2 खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है जो कि 29 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद सीधे इंग्लैंड के लिये रवाना होंगे।

और पढ़ें: IND vs SL: डेब्यू मैच में जीरो पर आउट होने के बावजूद पृथ्वी शॉ बने सबसे खास ओपनर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

बीसीसीआई की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि सुंदर ने काउंटी सेलेक्ट 11 के खिलाफ वार्म अप मैच के दौरान अपने दायें हाथ की बॉलिंग फिंगर में इंजेक्शन ले लिया था, हालांकि उनकी रिकवरी में जितनी उम्मीद की गई थी उससे ज्यादा वक्त लग सकता है और वो फिट नहीं हैं जिसके चलते वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गये हैं। वहीं पर आवेश खान के बायें अंगूठे में चोट लगी है और एक्स रे कराने के बाद फ्रैक्चर कन्फर्म हुआ है, ऐसे में वो भी इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गये हैं।

रिलीज में आगे कहा गया है कि सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल बायें पैर के निचले हिस्से में स्ट्रेस रिएक्शन का सामना कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि एमआरआई स्कैन में हो गई है। वह भी इस दौरे से बाहर हो गये हैं और भारत लौट आये हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ टीम के साथ जुड़ेंगे। रिलीज में आगे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कोरोना से ठीक होने की पुष्टि की गई है और बताया गया है कि वो मेडिकल टीम की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद तैयारियों में जुटे हैं।

और पढ़ें: Tokyo 2020: बॉक्सिंग में खत्म हुआ आशीष कुमार का सफर, चीनी मुक्केबाज ने 5-0 से हराया

वहीं पर बॉलिंग कोच भरत अरुण, ऋद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन ने सेल्फ आइसोलेशन पूरा कर लिया है और डरहम में भारतीय टीम के साथ जुड़ गये हैं। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जायेगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव।

स्टैंड बाई प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नगवसवाला।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 17:41 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+