For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, कनकशन का शिकार हो पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए मयंक अग्रवाल

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (4 अगस्त) से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना के लिये बुरी खबर आई है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के सिर पर गेंद लगी है और कनकशन का शिकार होने की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गये हैं। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के लिये चोटिल होने वाले वह चौथे खिलाड़ी बने हैं।

और पढ़ें: ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, एक मैच में दो खिलाड़ियों को मिला गोल्ड मेडल

इससे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में स्ट्रेस इंजरी का शिकार होकर पूरे दौरे से बाहर हो गये थे जिसके बाद मयंक अग्रवाल का सारीज के पहले मैच में डेब्यू करना तय नजर आ रहा था। हालांकि मैच से दो दिन पहले उनका चोटिल होना टीम मैनेजमेंट के लिये बुरी खबर लेकर आया है।

और पढ़ें: आईपीएल की एक और टीम ने खरीदी सीपीएल की फ्रैंचाइजी, सेंट लूसिया जूक्स बनेगी सेंट लूसिया किंग्स

प्रैक्टिस करते हुए हेलमेट पर लगी गेंद

प्रैक्टिस करते हुए हेलमेट पर लगी गेंद

सोमवार को भारतीय टीम टेस्ट मैच की तैयारियों के तहत अभ्यास कर रही थी जहां पर मयंक अग्रवाल नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान मयंक अग्रवाल के हेलमेट पर गेंद लगने से वो चोटिल हो गये। भारतीय मेडिकल टीम ने तुरंत ही मयंक अग्रवाल का कनकशन टेस्ट किया जिसमें उन्होंने कनकशन के लक्षण दिखाये। कनकशन के लक्षण नजर आने के चलते टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले मैच से बाहर रखने का फैसला किया है। फिलहाल इस खिलाड़ी की हालत स्थिर है लेकिन उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले नहीं खेल सकेंगे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी

तीसरे टेस्ट मैच से पहले नहीं खेल सकेंगे रिप्लेसमेंट खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिये रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड पहुंचे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव फिलहाल क्वारंटीन नियमों के तहत आइसोलेशन में हैं और तीसरे टेस्ट से पहले खेल नहीं सकेंगे। ऐसे में पहले टेस्ट मैच के लिये सलामी बल्लेबाज को खिलाने पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।

विराट कोहली के पास बचे हैं सीमित विकल्प

विराट कोहली के पास बचे हैं सीमित विकल्प

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल के चोटिल होकर बाहर हो जाने की खबर की पुष्टि की है। ऐसे में विराट कोहली के सामने पहले दो टेस्ट मैच के लिये सलामी बल्लेबाज की समस्या एक बार फिर से उठ खड़ी हुई है। हालांकि भारतीय टीम के पास अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल के रूप में अभी भी दो विकल्प मौजूद हैं लेकिन विराट कोहली किस खिलाड़ी के साथ जायेंगे इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड की काउंटी टीम के खिलाफ खेले गये वार्म अप मैच के दौरान भी दो भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए हैं, जिसमें से एक नाम तेज गेंदबाज आवेश खान और दूसरा नाम हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर का है। वार्म अप मैच में यह दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की काउंटी टीम की ओर से खेलते नजर आये थे, जहां पर आवेश खान गेंद को रोकने में अपनी उंगली में फ्रैक्चर करा बैठे तो वहीं पर वाशिंगटन सुंदर को गलत उंगली में इंजेक्शन लेने की वजह से चोट लग गई। नतीजन दोनों खिलाड़ियों को पूरे दौरे से बाहर होना पड़ा।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 19:29 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+