For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते 2 खिलाड़ी हुए बाहर

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिससे पहले विराट सेना डरहम के एमिरेटस रिवरसाइड मैदान पर काउंटी सेलेक्ट 11 की टीम के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। हालांकि भारतीय टीम के लिये यह मैच काफी मुश्किलें खड़ा करने वाला बन गया है और टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के 2 और खिलाड़ी चोटिल होकर पूरी श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम में चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की संख्या अब 3 पहुंच गई है और यह तीनों खिलाड़ी 4 अगस्त तक वापस भारत लौट सकते हैं।

काउंटी सेलेक्ट 11 के खिलाफ जारी प्रैक्टिस मैच में टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज आवेश खान और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को इंग्लिश टीम की ओर से खेलने की इजाजत दी थी, हालांकि भारतीय टीम का यह फैसला खुद पर भारी पड़ा। दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए उंगली चोटिल कर बैठे हैं। बीसीसीआई ने दोनों की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि आवेश खान के बायें अगूठे में फ्रैक्चर आ गया है जबकि सुंदर की चोट पर अभी तक कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय टीम को चीयर करने के लिये ट्विटर ने बनाया खास इमोजी, ऐसे करें इस्तेमाल

हालांकि यह साफ हो गया है कि शिन इंजरी से जूझ रहे शुबमन गिल के बाद वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच के शुरू होने से एक दिन पहले काउंटी इलेवन की टीम के खिलाड़ी जेम्स ब्रेसी और जैक चैपल ने मैच से बाहर हो गये थे जिसके चलते ईसीबी ने बीसीसीआई से 2 रिप्लेसमेंट खिलाड़ी देने की अपील की थी, जवाब में बीसीसीआई ने आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर को काउंटी की टीम की ओर से खेलने की इजाजत दी थी।

गौरतलब है कि जेम्स ब्रेसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते क्वारंटीन किये गये थे तो वहीं पर जैक चैपल एक शाम पहले खुद को चोटिल कर बैठे थे। जिसके बाद सुंदर और आवेश खान काउंटी की टीम से खेलते नजर आये। इस मैच में आवेश खान मैच के पहले दिन हनुमा विहारी की स्ट्रेट ड्राइव रोकने के चक्कर में अंगूठा चोटिल कर बैठे तो सुंदर को दूसरे दिन चोट लगी है।

और पढ़ें: IND vs ENG: प्रैक्टिस मैच में काउंटी 11 की टीम से खेल रहे हैं वाशिंगटन सुंदर-आवेश खान, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि शुबमन गिल के रिप्लेसमेंट की बात पर भले ही चयनकर्ता अब तक कोई फैसला नहीं ले पा रहे थे लेकिन अब खिलाड़ियों की संख्या बढ़ जाने के बाद बोर्ड जल्द ही कुछ नये खिलाड़ियों को सेलेक्ट कर सकता है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जायेगा तो वहीं पर दूसरा मैच लॉर्डस के मैदान पर 12 अगस्त से खेला जाना है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले में 25 अगस्त से, चौथा मैच ओवल के मैदान पर 2 सितंबर से और आखिरी मैच 10 सितंबर से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जायेगा।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 16:30 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+