For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय टीम को चीयर करने के लिये ट्विटर ने बनाया खास इमोजी, ऐसे करें इस्तेमाल

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार (23 जुलाई) से खेलोंं के महाकुंभ ओलंपिक के 32वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर भारत ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 126 खिलाड़ी शामिल हैं। ओलंपिक खेलों में देश के लिये मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है, ऐसे में उसे देश के लाखों फैन्स की ओर से प्रोत्साहन मिलना काफी जरूरी है, क्योंकि तभी कोई खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता है। कुछ समय पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को चीयर करने के लिये फैन्स से #CheerForIndia का हैशटैग इस्तेमाल करने की अपील की थी।

इस अपील के बाद हमारे खिलाड़ियों को लाखों की संख्या में बधाई संदेश मिले हैं। ट्विटर ने भी इस बात को समझते हुए ओलंपिक में पहुंचे भारतीय दल के लिये एक खास इमोजी तैयार किया है जिसका इस्तेमाल कर फैन्स अपनी टीम को बधाई दे सकते हैं। ट्विटर ने यह खास इमोजी सिर्फ 4 देशों के लिये जारी किया है जिसमें भारत का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: खाली स्टेडियम में नहीं आयोजित की जायेगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कितने लोगों को मिली इजाजत

ट्विटर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारत उन 4 देशों में से एक है जिसकी ओलंपिक टीम के लिये खास तौर पर झंडे वाले इमोजी को तैयार किया गया है। यह इमोजी भारतीय ओलंपिक संघ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। ओलंपिक में जिन देशों के लिये यह इमोजी तैयार किया गया है उसमें अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा और भारत शामिल हैं।

इस इमोजी का इस्तेमाल करने के लिये यूजर को #TeamIndia का इस्तेमाल करना होगा जोकि इंग्लिश-हिंदी समेत 30 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। 22 जुलाई से 8 अगस्त के बीच अगर आप इस हैशटैग के साथ ट्वीट करते हैं तो यह इमोजी अपने आप ट्वीट में नजर आने लगेगा। ट्विटर ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है जिसमें उसने कहा है कि अगर फैन्स #ExpertEngine @Olympics के साथ ट्वीट करते हुए किसी भी खेल का हैशटैग इस्तेमाल करते हैं जैसे कि #Boxing या #Wrestling तो उन्हें उस खेल से जुड़ा एक वीडियो रिप्लाई किया जायेगा, जिसमें उसके बारे में सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: प्रैक्टिस मैच में काउंटी 11 की टीम से खेल रहे हैं वाशिंगटन सुंदर-आवेश खान, जानें क्या है कारण

गौरतलब है कि ट्विटर ने ओलंपिक से जुड़ी सभी खबरों के लिये एक टैब भी बनाया है, जोकि #TokyoOlympics के नाम से होगा। इसमें सभी ट्विटर मोमेंटस, टॉपिक्स और लिस्ट शामिल किये जायेंगे। भारत में बैठे फैन्स इस पेज का इस्तेमाल कर सभी ताजा अपडेटस देख सकते हैं। भारतीय टीम जिन 18 इवेंटस में भाग ले रही है, उससे जुड़ी सभी अपडेटस के लिये इंग्लिश और हिंदी में स्पेशल इवेंटस पेज लिस्ट किये गये हैं।

आपको बता दें कि दर्शक इन पेज पर खेल से जुड़े सभी ट्वीट देख सकेंगे और चाहेंगे तो वो खुद की भी एक लिस्ट तैयार कर सकते हैं। ट्विटर ने इस फीचर के लिये मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है जिससे उस विषय से जुड़े सभी ट्वीट ढूंढ कर एक पेज पर टाइमलाइन की तरह तैयार किये जा सकें।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 15:53 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+