
मोटेरा पर हमने वो झेला जिसका कभी अनुभव नहीं था
अब इस बात को लेकर इंग्लैंड टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपना पक्ष रखा है और आईसीसी से पिच की शिकायत करने के मामले को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सिल्वरवुड ने पिच को लेकर आईसीसी के सामने शिकायत करने की बात को खारिज करते हुए कहा कि हमें दो दिन में नतीजे की उम्मीद नहीं थी और आशा थी कि विकेट थोड़ी और देर तक अच्छा रहेगा।
वर्चुअल प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान सिल्वरवुड ने कप्तान जो रूट की बातों पर सहमति जताते हुए कहा,'भारतीय टीम ने जाहिर तौर पर एक मुश्किल विकेट पर हमसे बेहतर खेल दिखाया। हमें ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिसके बारे में हमने कभी अनुभव नहीं किया था। हमें उम्मीद थी कि विकेट थोड़ा और वक्त तक बेहतर रहेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'

कई मुद्दों पर बात होगी पर पिच को लेकर शिकायत का नहीं सोचा
वहीं आईसीसी के सामने पिच को लेकर आधिकारिक शिकायत करने को लेकर उन्होंने कहा,'देखिये हम निश्चित रूप कई चीजों पर बात कर रहे हैं लेकिन हम सही मायनों में इस बात से भी निराश हैं कि मैच में 3 दिन बचे थे और हम मैच हार गये। इसलिये मेरा मानना है कि हमें अगले मैच के बारे में सोचना चाहिये जहां पर हम भारत के सामने चुनौती पेश कर सीरीज को ड्रॉ कर सकते हैं। हमने मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से बात जरूर की है लेकिन वो पिच के बारे में नहीं है। मुझे लगता है कि कप्तान जो (रूट) और मैं इसके बारे में सचमुच बात करेंगे और देखेंगे कि यह कैसी रहती है।'

खेल को सुधारने पर करनी होगी मेहनत
कोच सिल्वरवुड का मानना है कि हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि मुश्किलों पिचों पर भी हमें बेहतर करना होगा और इसके लिये जो भी सुधार हो सके वो करना होगा। पहली पारी में हमारे पास पिच का बेहतर इस्तेमाल कर के ज्यादा रन बनाने का मौका था।
आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है और अब वो सीरीज में अजेय बढ़त के साथ हैं। इसके अलावा भारत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की फाइनल की रेस से इंग्लैंड को बाहर कर दिया है और उसे खुद के लिये अपनी जगह पक्की करने के लिये आखिरी मैच में हार को टालना है। अगर भारत ड्रॉ या जीत हासिल करता है तो वो न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में पहुंच जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications
