For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में बुमराह को बाहर करने से खुश हुए गौतम गंभीर, जानें क्या कहा

India vs England Gautam Gambhir reaction on Jasprit Bumrah Exclusion from 2nd Test at chennai: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम इस मैच में वापसी करना चाह रही है, जिसको लेकर उसने अपने प्लेइंग 11 में 3 अहम बदलाव भी किये हैं। भारतीय टीम ने शाहबाज नदीम को बाहर बिठा कर अक्षर पटेल को शामिल किया तो वहीं पर वाशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। इनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने अहम बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।

कप्तान कोहली ने बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल न करने के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट को वजह बताया। जहां बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल न करने से फैन्स हैरान नजर आये तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने चेन्नई में बनाया खास दोहरा शतक, एलिट क्लब में हुए शामिल

स्टार स्पोर्टस के प्री मैच शो में बात करते हुए गंभीर ने कहा,'मुझे लगता है कि बुमराह को आराम देने का फैसला काफी शानदार है। इससे वो पिंक बॉल टेस्ट मैच में फ्रेश होकर वापसी करेंगे। उन्होंने पहले मैच के दौरान काफी सारे ओवर्स फेंके और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी लंबे ओवर्स की गेंदबाजी की। इसे देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट का यह फैसला काफी सही साबित होगा। आप चाहेंगे कि बुमराह आपके साथ अहम मुकाबलों में खेलते नजर आयें लेकिन तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के बीच मुश्किल से गैप मिलता नजर आ रहा है। इस वजह से टीम मैनेजमेंट का यह डिसीजन काफी शानदार लगता है।'

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 मैचों में काफी गेंदबाजी की लेकिन चौथे टेस्ट मैच में चोट की वजह से बाहर हो गये थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने फिर से वापसी की जो कि घरेलू सरजमीं पर उनका पहला मैच था।

और पढ़ें: वसीम जाफर विवाद पर अजिंक्य रहाणे ने साधी चुप्पी, कहा- मुद्दे का पता नहीं

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी देखी जा सकती है, जो कि डे-नाइट प्रारूप में खेला जाना है। पिंक बॉल से होने वाला यह टेस्ट मैच अहमदाबाद के नव निर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+