Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली का जलवा बरकरार, आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर 2 पर विराजमान

दुबई। इंडियन हॉटी क्रिकेटर मिस्टर विराट कोहली का जलवा बरकरार है तभी तो वो आईसीसी की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, विराट की रैंकिंग में कोई फर्क नहीं आया है जबकि फास्टबॉउलर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक स्थान के फायदे से गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस लिस्ट में नंबर वन पर एबी डिविलियर्स हैं जिनसे विराट मात्र 25 अंक पीछे हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ही हाशिम अमला हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के निलंबित स्पिनर सईद अजमल शीर्ष पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर सुनील नारायण दूसरे जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन तीसरे स्थान पर हैं। फार्म में चल रहे श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने आलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष पर जगह बना रखी है जबकि भारत के रविंद्र जडेजा चौथे स्थान पर हैं।

इससे पहले श्रीलंका के साथ पांच वनडे की सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने की वजह से विराट ने आईसीसी रैकिंग में नंबर 2 की पोजिशन हासिल की थी इससे पहले वो रैंकिग में नंबर तीन पर थे।

फिलहाल विराट को पूरा फोकस इस समय आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैचों की सीरीज पर है जिसमें पहले मैच की कप्तानी का दारोमदार उन्हीं के कंधो पर है। जहां यह दौरा टीम इंडिया के विश्वकप की तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं वहीं दूसरी ओर यह दौरा विराट की कप्तानी फ्यूचर के लिए भी काफी मायने रखता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+