मुंबई। आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं लेकिन दोस्तों यह हम नहीं आपके चहेते क्रिकेट स्टार विराट कोहली कह रहे हैं जिन्होंने आज एक अजीब से ट्विट करके लोगों को अचरज में डाल दिया है।
विराट कोहली ने आज सबसे पहले अंग्रेजी में ट्विट किया कि What Have I Don? मतलब यह मैंने क्या किया। अभी इससे पहले विराट की बात लोग समझ पाते कि तभी विराट ने फिर से ट्विट किया कि जो मुझे सही लगा वो मैंने किया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह सारे ट्विट eng में थे जिसमें विराट ने wrong की स्पेलिंग गलत लिखी थी। विराट ने दोनों बार wrong को Wrogn लिखा।
I think I may have done something wrogn today
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2014 अब ना जानें विराट कोहली क्या कहना चाह रहे थे लेकिन उनके इस विचित्र ट्विट पर लोग अपना दिमाग लगाने लगे हैं और अपने-अपने हिसाब से ट्विटर पर ट्विट कर रहे हैं। जिसमें से कुछ ट्विट काफी फनी भी है।
To be honest it did feel right
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2014 ट्विटर पर #WhatViratDid हैशटेग के जरिय जान सकते हैं कि लोग किस तरह से विराट के लिए परेशान हैं और वो क्या जानने में लगे हैं। लोगों को लग रहा है कि हो सकता है कि विराट अपनी तथाकथित प्रेमिका अनुष्का शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं या फिर हो सकता है कि विराट आईपीएल फिक्सिंग के बारे में जांच कर रही मुग्गदल कमेटी की रिपोर्ट के बारे में बात कर रहे हों। फिलहाल यह सभी कयास हैं, असलियत तो केवल विराट ही जानते होंगे।
To be honest it did feel right
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2014 खैर आपको बता दें कि विराट कोहली इन दिनों टेस्ट मैच की तैयारी में लगे हैं जो कि अगले महीने आस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। विराट कोहली पहले टेस्ट मैच की कप्तानी भी करेंगे क्योंकि टीम इंडिया के कैप्टन कूल यानी कि मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी चोटिल हैं। वो बाद के मैचों की कप्तानी करेंगे।
To hell with it, I’m sticking with wrogn
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2014