IND vs ENG: काउंटी 11 के खिलाफ भारत खेलेगा 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच, जानें कब और कैसे देख सकते हैं फ्री लाइव

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट सेना डरहम में इकट्ठा होने वाली है, जहां पर भारतीय टीम ट्रेनिंग कैम्प लगाकर प्रैक्टिस करती नजर आयेगी। इस बीच ईसीबी ने बीसीसीआई की ओर से एक प्रैक्टिस मैच कराने की मांग को स्वीकार कर लिया है। ईसीबी ने बुधवार को प्रैक्टिस मैच की पुष्टि करते हुए साफ किया कि भारतीय क्रिकेट टीम 20 जुलाई से 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी जिसका सामना डरहम की सेलेक्ट काउंटी चैम्पियनशिप 11 से होगा। भारत और सेलेक्ट काउंटी चैम्पियनशिप की मैच डरहम के एमीरेटस रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जायेगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान इस मैदान को अपनी तैयारी के लिये घरेलू स्थान के तौर पर इस्तेमाल करने वाला है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का आगाज भी इस सीरीज के साथ होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। इस सीरीज से पहले यह वार्म अप मैच खाली स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी।

और पढ़ें: IND vs ENG: सबा करीब का खुलासा, बताया- क्यों अभिमन्यु ईश्वरन को मिलना चाहिये इंग्लैंड में खेलने का मौका

ऐसे में जो फैन्स इस मैच को लाइव देखकर अपनी पसंदीदा टीम की तैयारियों पर नजर रखना चाहेंगे। डरहम क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर यह पूरा मैच लाइव स्ट्रीम किया जायेगा। इसको लेकर डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब ने एक प्रेस रिलीज में सारी जानकारी शेयर की है कि कैसे वो इंग्लैंड दौरे पर आई भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलकर तैयारी में मदद करेंगी।

उन्होंने कहा,'डरहम क्रिकेट को यह बताने में काफी खुशी हो रही है कि एमीरेटस रिवरसाइड मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ 3 दिवसीय मैच का आयोजन किया जायेगा जिसमें काउंटी चैम्पियनशिप 11 तैयारियों में मदद करेगी। इस दौरान भारतीय टीम एमिरेटस के मैदान को अपनी तैयारियों के लिये इस्तेमाल करेगा जिस पर 20 जुलाई सुबह 11 बजे से प्रैक्टिस मैच का आगाज किया जायेगा।'

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में 2 नहीं सिर्फ एक खिलाड़ी हैं कोरोना पॉजिटिव, राजीव शुक्ला ने दी सफाई

इस रिलीज में खेल के नियमों पर भी बात की गई है जिसमे कहा गया है कि इस 3 दिवसीय मैच के दौरान काउंटी खेलने वाले कई खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलते नजर आयेंगे। मंगलवार से खेले जाने वाले इस मैच का आगाज सुबह 11 बजे से होगा जिसमें प्रति दिन 90 ओवर का खेल होगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जायेगा और खाली स्टेडियम में मैच कराया जायेगा।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को गुरुवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा है जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत एक सपोर्टिंग स्टाफ कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। वहीं पर ऋद्धिमान साहा समेत 2 अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को प्रीकॉशनरी आइसोलेशन में रखा गया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस के चलते भारत और इंग्लैंड सीरीज पर खतरा मंडरा रहा है।

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 18:35 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+