For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC से पहले बढ़ी विराट सेना की टेंशन, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने की भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप में जहां एक ओर क्वालिफायर राउंड के मैच खेले जा रहे हैं तो वहीं पर सुपर 12 में पहले ही पहुंच चुकी टीमें वॉर्म अप मैच के जरिये अपनी तैयारियां मजबूत करने में जुटी हैं। इसी फेहरिस्त में सोमवार को भारत और इंग्लैंड की टी20 विश्वकप टीमों के बीच दुबई के मैदान पर वार्म अप मैच खेला गया, जहां पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि पहली पारी की समाप्ति के बाद विराट सेना की टेंशन जरूर बढ़ गयी है क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई की और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (17) और कप्तान जोस बटलर (18) ने पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 3.3 ओवर्स में ही 36 रन जोड़ डाले। जैसे ही लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम एक मजबूत शुरुआत की ओर बढ़ रही है तभी मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई। वहीं अपने दूसरे और पारी के छठे ओवर में मोहम्मद शमी ने जेसन रॉय को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: 'मैं फर्श पर सो जाता हूं', जब धोनी ने हार्दिक को दिया अपने बेड पर सोने का ऑफर

यहां पर डेविड मलान (18) और जॉनी बेयरस्टो (49) ने पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 30 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद राहुल चाहर ने डेविड मलान को बोल्ड कर पारी का तीसरा विकेट चटकाया। हालांकि लिविंगस्टोन (30) और बेयरस्टो ने यहां से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और चौथे विकेट के लिये 52 रनों की साझेदारी कर डाली। 15वें ओवर तक इंग्लैंड की टीम ने 129 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया जहां पर मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से लिविंगस्टोन का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करायी।

वहीं पर दूसरे छोर पर जॉनी बेयरस्टो ने मोइन अली (43) के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी, हालांकि यहां पर वो अर्धशतक लगाने से चूक गये और 36 गेंदों में 4 चौके ओर एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने बेयरस्टो को बोल्ड कर अर्धशतक लगाने से रोक दिया। मोइन अली ने 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 43 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 188 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: 'वो एक दिन संभालेगा भारतीय टीम की कमान', लॉन्स क्लूजनर ने बताया कौन से 2 खिलाड़ी बनेंगे विराट को रिप्लेसमेंट

भारत के लिये इस पारी में सिर्फ जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए जबकि भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर और मोहम्मद शमी ने खूब सारे रन लुटाये। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर गेंदबाजी कर सिर्फ 26 रन दिये और एक विकेट हासिल किया तो वहीं पर आर अश्विन ने 4 ओवर में 23 रन दिये और कोई विकेट नहीं लिया। वहीं भुवनेश्वकर कुमार ने अपने 4 ओवर्स में 54 रन लुटाये, तो राहुल चाहर ने भी 4 ओवर में 43 रन दे डाले, हालांकि उनके खाते में एक विकेट जरूर आया।

आपको बता दें मोहम्मद शमी भारत के लिये सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। ऐसे में विश्वकप से पहले भारतीय गेंदबाजों के भारी-भरकम रन लुटाने के चलते टीम मैनेजमेंट की टेंशन जरूर बढ़ गई है।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 21:43 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+