For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: एंडरसन ने की अनिल कुंबले के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नॉटिंघम के मैदान पर रचा इतिहास

ENG vs IND 1st Test: James Anderson equals Anil Kumble's tally of 619 Wickets | Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था, हालांकि दूसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के हाथों हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने लंच के बाद जबरदस्त वापसी की और 97 रन पर बिना विकेट खोये खेल रही भारतीय टीम का स्कोर 112 पर 4 कर दिया। भारतीय टीम ने महज 15 रन के अंदर अपने 4 अहम विकेट खो दिये जिसमें जेम्स एंडरसन का बड़ा हाथ रहा।

और पढ़ें: T20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को लगा दोहरा झटका, साल भर के लिये बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

जेम्स एंडरसन ने अपने एक ओवर की लगातार 2 गेंदों पर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके साथ ही जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के करियर के सबसे बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

और पढ़ें: IND vs ENG: एंडरसन की कठपुतली बने विराट कोहली, शर्मनाक रिकॉर्ड में निकले सबसे आगे

अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे एंडरसन

अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे एंडरसन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में जेम्स एंडरसन ने अब 619 विकेट हासिल कर लिये हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले की बराबरी पर आ गये हैं। जेम्स एंडरसन ने यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट लेकर अपने नाम किया। जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को अपनी पहली ही गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर गोल्डन डक किया और वापस पवेलियन भेजा। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले के साथ तीसरे पायदान पर आ गये हैं।

एंडरसन ने कराई जबरदस्त वापसी

एंडरसन ने कराई जबरदस्त वापसी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब उनसे आगे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ही शामिल हैं। जेम्स एंडरसन ने 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (4) और तीसरी गेंद पर विराट कोहली को अपनी ऑफ स्विंग गेंद में फंसाकर वापस पवेलियन भेजा और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं पर पुजारा और कोहली के आउट होने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जॉनी बेयरस्टो के डायरेक्ट थ्रो का शिकार हुए और रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

केएल राहुल ने अर्धशतक के साथ की वापसी

केएल राहुल ने अर्धशतक के साथ की वापसी

गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते रोक दिया गया है, हालांकि बाद में बारिश आने के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका है। 46.1 ओवर के खेल की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 125 रन बना लिये हैं और फिलहाल 58 रनों से पीछे है। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कप्तान जो रूट (64) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 183 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम के लिये केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 97 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा 36 रन के स्कोर पर रॉबिन्सन का शिकार हो गये तो वहीं पर 2 साल बाद भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने नाबाद 57 रन बना लिये हैं।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 21:37 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+