For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: प्रैंक्सटर जार्वो ने फिर से की मैच में घुसपैठ, कोहली से पहले बल्लेबाजी करने उतरे

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में लॉर्डस के मैदान पर भारतीय टीम के साथ फील्डिंग के लिये घुसपैठ करने वाले स्थानीय फैन और मशहूर प्रैंक्सटर जार्वो सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर घुसपैठ करते नजर आये। हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मशहूर क्रिकेट फैन डैनियल जार्विस उर्फ जार्वो इस बार भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजी करने के लिये उतरे और मैदान पर पहुंचने के बाद फील्डर्स को अपनी जगह पर खड़े होने और गेंदबाज को बॉलिंग करने का निर्देश देते नजर आये।

और पढ़ें: IND vs ENG: अंपायर्स कॉल ने तोड़ा रोहित के शतक लगाने का सपना, खास रिकॉर्ड बना हुए आउट

हालांकि कुछ पलों के बाद ही स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद वो भारतीय टीम की अपनी जर्सी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

और पढ़ें: T20 विश्वकप में भारत को धूल चटायेगा पाकिस्तान, वहाब रियाज ने किया दुनिया की हर टीम को हराने का दावा

कोहली से पहले मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे

कोहली से पहले मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे

उल्लेखनीय है कि मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 432 रन पर ऑल आउट करने के बाद 354 रनों की बढ़त को पार करने के लिये खेलना शुरू किया। भारत के लिये केएल राहुल लंच से पहले आउट हो गये लेकिन लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे विकेट के लिये दोनों ने 82 रनों की साझेदारी की लेकिन रॉबिन्सन की गेंद पर रोहित शर्मा को आउट होकर जाना पड़ा।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी करने के लिये उतरना था, लेकिन मैदान पर जार्वो भारतीय टीम की वही जर्सी पहने उतरे जो उन्होंने लॉर्डस टेस्ट के दौरान पहनी थी। उनकी जर्सी पर पीछे 'जार्वो 69' लिखा हुआ था और पैड पहने हुए बल्ला लेकर पिच की तरफ बढ़ते नजर आये। हालांकि उनके पिच पर पहुंचने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने दखल दिया और उन्हें खींचते हुए मैदान से बाहर ले गये। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लॉर्डस में भी की थी घुसपैठ

लॉर्डस में भी की थी घुसपैठ

इससे पहले जब लॉर्डस के मैदान पर जार्वो ने घुसपैठ की थी तो स्काय स्पोर्टस पर कॉमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने कहा था कि एक स्थानीय फैन भारतीय टीम की जर्सी पहने विराट सेना के साथ मैदान में घुस गया है और वो जिस तरह से पहुंचा था वह भारत की ओर से खेलने से महज एक कदम ही दूर था।

वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद जार्वो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जी हां मैं ही जार्वो हूं जो कि पिच पर पहुंचा था और मैं भारत की ओर से खेलने वाला पहला अंग्रेज खिलाड़ी बनने पर काफी गर्व है। उन्होंने इस दौरान खुलासा भी किया था कि रविंद्र जडेजा ने उनसे मजाक में पूछा था कि वो कौन से एंड से गेंदबाजी करने वाले हैं, जिसे सुनकर मोहम्मद सिराज खिलखिला कर हंस पड़े थे।

लाइव मैच के दौरान टेंट लगाकर कैंपिंग कर चुके हैं जार्विस

गौरतलब है कि हेडिंग्ले के मैदान पर घुसपैठ करना इस फैन की तरफ से की गई पहली शरारत नहीं है,वह इससे पहले एक लाइव मैच के दौरान मैदान पर टेंट लगाकर कैम्पिंग करते भी नजर आये हैं। इतना ही नहीं इस टेंट पर ट्रेसपास भी लिखा था जो कि उनकी शरारत का ही हिस्सा था।

आपको बता दें कि जार्विस दुबई में काम करते थे लेकिन अब पूरी तरह से प्रोफेशनल प्रैंकस्टर बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई सारे प्रैंक्स के वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें उनके कैरेक्टर बैड ग्रैंडपा को काफी पसंद किया गया है।

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+