For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: अंपायर्स कॉल ने तोड़ा रोहित के शतक लगाने का सपना, खास रिकॉर्ड बना हुए आउट

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter
Ind vs Eng, 3rd Test: Rohit Sharma departs in a bizzare manner in Leeds test | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज मैच को बचाने के लिये मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम महज 78 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और जो रूट (121), डेविड मलान (70), रॉरी बर्न्स (61) और हासिब हमीद (68) की पारियों के दम पर 432 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके चलते इंग्लैंड की टीम को 354 रनों की बढ़त हासिल हुई।

बढ़त का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (59) और केएल राहुल (8) ने संभलकर शुरुआत की लेकिन 34 रन ही जोड़ सके थे कि ओवरटर्न की गेंद पर बेयरस्टो ने राहुल का जबरदस्त कैच पकड़कर उन्हें वापस पवेलियन भेजा। हालांकि भारत के लिये रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और दूसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने ढूंढ निकाला पुल शॉट का विकल्प, हेडिंग्ले में तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

इस दौरान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे और 156 गेंदों का सामना कर (7 चौके, एक छक्के) 59 रन बना चुके थे। ऐसा लग रहा था जैसे रोहित शर्मा इस सीरीज में अपने शतक के इंतजार को खत्म कर एक बेहतरीन पारी खेलेंगे जिसकी भारत को काफी दरकार भी है, हालांकि अंपायर्स कॉल ने इंग्लैंड में रोहित शर्मा के शतक लगाने के सपने को चूर कर दिया।

भारतीय पारी के 48वें ओवर में ऑली रॉबिन्सन गेंदबाजी करने आये जिनकी चौथी गेंद रोहित के पैड पर जाकर लगी। फील्डर्स ने जोर से अपील की और मैदानी अंपायर ने आउट दे दिया। जवाब में रोहित शर्मा रिव्यू के लिये गये। रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद तीसरे स्टंप को बहुत हल्का सा छूकर निकल रही थी, जिसके चलते निर्णय अंपायर कॉल के खाते में चला गया। ऐसे में अगर मैदानी अंपायर ने रोहित को नॉट आउट दिया होता तो वो आउट नहीं होते लेकिन पहले आउट करार दिये जाने के चलते उन्हें जाना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs ENG: आखिरी सेकेंड में DRS लेने के फैसले ने बचाया केएल राहुल का विकेट, रोहित ने बचाई जान

रोहित शर्मा भले ही इस मैच में शतक नहीं लगा सके हों लेकिन इस दौरान उन्होंने बेहद अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 65 से ज्यादा गेंद खेलने वाले सलामी बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा कोई नहीं कर सका है। रोहित शर्मा ने पहली पारी में भी 105 गेंदों का सामना किया था लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ 19 रन ही बन सके थे।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट करियर का अपना 14वां अर्धशतक लगाया और इसी के साथ ही उन्होंने अपने करियर में विदेशी सरजमीं पर किसी एक सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी बेहतर कर लिया है। रोहित शर्मा ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 202 रन बनाये थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अब तक 230 रन बना चुके हैं। 75 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिये हैं।

Story first published: Friday, August 27, 2021, 22:33 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+