For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉर्डस में शतक ठोंक केएल राहुल ने तोड़ा चेतन चौहान-श्रीकांत का रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter
Ind vs Eng 2nd Test Day 1: KL Rahul smashes 6th century, 4th in overseas | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को भले ही टॉस में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पहले दिन के खेल के बाद भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (83) और केएल राहुल (129) के बल्लेबाजी के लिये बुलाया।

और पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों की चोट से परेशान हुआ NCA, वापसी के लिये बदल कर सख्त किये नियम

भारतीय टीम के लिये इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार पारियां खेलकर जबरदस्त शुरुआत दिलाई जिसके चलते भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 274 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिये 126 रनों की साझेदारी की और लॉर्डस के मैदान पर 1952 के बाद पहली बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित-राहुल के दम पर लॉर्डस में भारत का दबदबा, इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर पीटा

रोहित-राहुल ने की शतकीय साझेदारी

रोहित-राहुल ने की शतकीय साझेदारी

इस साझेदारी में जहां रोहित शर्मा ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दिन के अंत तक केएल राहुल ने टेस्ट करियर अपना छठा शतक भी पूरा कर लिया। हालांकि मैच के दूसरे दिन वो अपनी पारी में ज्यादा रनों का इजाफा नहीं कर सके और रॉबिन्सन की गेंद पर डॉमिनिक सिब्ले को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।

केएल राहुल ने अपनी इस पारी में 250 गेंदों का सामना किया और 12 चौके, एक छक्के की मदद से 129 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये जिसमें से एक रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करना भी रहा।

केएल राहुल ने तोड़ा श्रीकांत-चौहान का रिकॉर्ड

केएल राहुल ने तोड़ा श्रीकांत-चौहान का रिकॉर्ड

इस फेहरिस्त में केएल राहुल ने भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत और चेतन चौहान को पीछे छोड़ने का काम किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 ओपनर्स में अपना नाम लिखवाया। भारतीय टेस्ट टीम के लिये क्रिस श्रीकांत ने बतौर ओपनर 2062 रन बनाये थे तो वहीं पर क्रिस श्रीकांत ने 2069 रनों का योगदान दिया था। वहीं पर केएल राहुल ने अपनी इस पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर 2154 रन पूरे कर लिये हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत के लिये बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में सुनील गावस्कर का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 9607 रन बनाये थे तो वहीं पर वीरेंदर सहवाग 8124 रन के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में गौतम गंभीर (4119), मुरली विजय (3880), नवजोत सिंह सिद्धू (2911), शिखर धवन (2315) और पंकज रॉय (2220) का नाम भी शामिल है।

राहुल ने की सहवाग के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

राहुल ने की सहवाग के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

आपको बता दें कि अपने इस शतक के साथ ही केएल राहुल लॉर्डस के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गये हैं। इतना ही नहीं केएल राहुल ने अपने इस शतक के साथ ही पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग के एशिया से बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों ने एशिया के बाहर 4-4 शतक लगाये हैं।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 16:38 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+