IND vs ENG: चौथे मैच में जीत के बाद माइकल वॉन ने फिर की भारत को ट्रोल करने की कोशिश, वसीम जाफर ने की बोलती बंद
India vs England Michael Vaughan tries To Troll India Again After Win Wasim Jaffer gave befitted reply: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में विराट सेना के लिये करो या मरो की परिस्थिति होने के बावजूद भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया और 8 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। मोटेरा के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करके पहले बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ा। इसके बाद लगा कि शायद एक बार फिर वही देखने को मिलेगा जो पहले दो मैचों में भारत के टॉस हारने के बाद हुआ था। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने इस बार यह धारणा गलत साबित की और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: 16 महीने बाद हार्दिक पांड्या को मिली पहली T20 विकेट, जेसन रॉय को वापस भेजा पवेलियन
भारत के लिये सूर्यकुमार यादव (57), श्रेयस अय्यर (37) और ऋषभ पंत (30) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी तो मैदान पर पहली बार जबरदस्त ओस देखने को मिली। कठिन परिस्थितियों में भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 8 रन से जीत दर्जी की। ऐसे में भारतीय टीम जीत हासिल करे और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन कुछ न कहें ऐसा हो नहीं सकता।

मैदान से बाहर जाने को लेकर कसा तंज
माइकल वॉन लगातार भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा ही कुछ गुरुवार को भारत की जीत के बाद भी देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक छोटी सी चोट की वजह से आखिरी के कुछ ओवर्स में मैदान से बाहर चले गये थे और उनकी जगह रोहित शर्मा टीम को संभाल रहे थे।
वॉन ने इसको लेकर तंज कसा और अपने सोशल मीडिया पर लिखा विराट कोहली ने अच्छी कप्तानी की और आखिरी के ओवर्स में रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने का फैसला सफल साबित हुआ। यहां पर वॉन का इशारा आईपीएल में रोहित की कप्तानी की सफलता और विराट की असफलता की ओर था।

फिर अलापा मुंबई इंडियंस का राग
माइकल वॉन यहीं पर नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट लिखा और कहा बस एक छोटी सी बात, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से और रोहित शर्मा की कप्तानी भी मुंबई इंडियंस से। दरअसल माइकल वॉन पिछले काफी समय से भारत को ट्रोल करने की कोशिश में कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय टीम से बेहतर मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी हैं जिन्हें शामिल करने के बाद ही वह मजबूत नजर आती है और जीत सकती है।
गौरतलब है कि माइकल वॉन की इन कोशिशों पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने ऐसा पलटवार किया है कि माइकल वॉन की बोलती ही बंद हो गई है।

जाफर के जवाब से हुई बोलती बंद
जाफर ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा,'जब आप यह लिखते हैं कि आपकी नेशनल टीम किसी दूसरे देश की नेशनल टीम से नहीं बल्कि एक फ्रैंचाइजी टीम से हारी है तो ऐसा कहकर आप विपक्षी टीम को नहीं बल्कि अपने ही देश की टीम को ट्रोल कर रहे हैं। गुड नाइट।'
आपको बता दें कि वसीम जाफर का यह ट्वीट लोगों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाना है जो सीरीज का डिसाइडर मैच भी होगा और इसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज को अपने नाम करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
