
सिराज ने बताया कैसा है पिच का मिजाज
मैच के बाद प्रजेंटेशन में मुरली कार्तिक से बात करते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा,'यह एक बल्लेबाजी विकेट है, जहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आ रही है। हमने इसे देखते हुए संयम के साथ गेंदबाजी करने का प्लान किया और लगातार एक ही जगह पर गेंद डालते रहे। विराट भाई ने मुझसे कहा कि हमारे पास सिर्फ दो ही तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में लगातार परिवर्तन करते रहना होगा और हमें भरपूर आराम भी दिया जायेगा। जब मैं रिलायंस एंड से गेंदबाजी कर रहा थो तो मुझे गेंद पर एक्सट्रा बाउंस और अच्छी मूवमेंट मिल रही थी, जिसके बाद मैंने अपना छोर बदल लिया। जिसकी वजह से मैं दो अहम विकेट लेने में कामयाब रहा।'

मैच को जीतने के लिये करेंगे टिक कर बल्लेबाजी
सिराज ने इस दौरान आखिरी मैच में भारतीय टीम के जीत के प्लान का भी खुलासा करते हुए बात कि और बताया कि कैसे भारतीय टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम करने वाली है।
उन्होंने कहा,'जब मैं ऑस्ट्रेलिया में खेला या फिर यहां पर भी खेला, मैंने हर गेंद पर अपना पूरा प्रयास किया है कि उससे टीम को फायदा मिले और उस पर बन रहा दबाव कम हो सके। मैं बस हर गेंद को अच्छी तरह से फेंकना चाहता था। यही वजह थी कि हम बेहतर स्थिति में पहुंच गये। अब हम शांति से कम से कम 2 दिन तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं ताकि ड्रेसिंग रूम में बैठे हम लोगों को कुछ दिनों का आराम मिल सके।'

सीरीज जीत टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचेगा भारत
आपको बता दें कि भारतीय टीम अगर अगले 2 दिनों तक बल्लेबाजी करने में कामयाब रहती है तो पहली पारी में वह इंग्लैंड के मुकाबले काफी विशाल स्कोर खड़ा करेगी और सीरीज को 3-1 से जीतने की ओर बढ़ जायेगी। वहीं भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिये भी क्वालिफाई कर लेगा और खिताब के लिये न्यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications