For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जायेगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट, जानें खासियत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में ऐलान किया कि भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज का एक मैच पिंक बॉल से खेलेगी। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड टीम के खिलाफ यह डे-नाइट टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स के बाद कहां खेला जा सकता है।

और पढ़ें: IPL 2020 के शेड्यूल में BCCI की गलती या फिर राजस्थान रॉयल्स 2 वेन्यू पर खेलेगी 1 मैच

ऐसे में बीसीसीआई के कुछ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला भारत का दूसरा पिंक बॉल टेस्ट भी ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि इसे दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम पर आयोजित कराये जाने की बात की जा रही है।

और पढ़ें: सचिन-कोहली नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों की वजह से बदला क्रिकेट: इंजमाम उल हक

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का पिंक बॉल टेस्ट मैच 700 करोड़ की लागत से गुजरात में बने नये मोटेरा स्टेडियम में आयोजित कराया जा सकता है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के दूसरे मैच को भी पिंक बॉल से कराया जायेगा और यह मैच अहमदाबाद में निवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में कराया जा सकता है।

उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड भविष्य में प्रत्येक सीरीज में एक डे-नाइट टेस्ट के आयोजन का प्रयास करेगा। भारत ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला था और आसान जीत दर्ज की थी।

आखिर क्यों है खास यह स्टेडियम

आखिर क्यों है खास यह स्टेडियम

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिये सरदार पटेल स्टेडियम एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे महज 3 साल में पूरा कर लिया गया है। यह स्टेडियम पुराने स्टेडियम को तोड़कर पुनिर्मित किया गया है। पुराने मोटेरा स्टेडियम में 53 हजार दर्शकर बैठ सकते थे लेकिन अब इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक एक साथ उस मैच का लुत्फ ले पाएंगे।

इस स्टेडियम का निर्माण 63 एकड़ में किया गया है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा बनाया गया है। बारिश खत्म होने के 20 मिनट के अंदर मैदान को खेल शुरू करने के लिए तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में भी जिम की सुविधा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत खेलेगा डे-नाइट टेस्ट मैच

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घरेलू सरजमीं पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को तैयार हैं। फिर वो गाबा हो या फिर पर्थ। जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात का ऐलान करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है।

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा, ‘हां, ऑस्ट्रेलिया में भारत डे-नाइट टेस्ट खेलेगा। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।'

भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाएगी जहां टी20 विश्व कप के बाद वह 4 टेस्ट, 3 वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी एडिलेड करेगा।

पिछली बार विराट सेना ने किया था इंकार

पिछली बार विराट सेना ने किया था इंकार

2018-19 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी तब भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ पिंक बॉल टेस्ट खेलने की अर्जी लगाई थी लेकिन भारतीय टीम ने इस गेंद से खेलने का अनुभव न होने के काऱण इंकार कर दिया था।

गौरतलब है कि साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट को दर्शकों के बीच मशहूर करने के लिये पहली बार पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत की गई थी। तब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने पहला पिंक बॉल (डे-नाइट) टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे आदि देशों ने पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत कर दी थी लेकिन टीम इंडिया ने साल 2019 में जाकर इस नए टेस्ट फॉर्मेट को स्वीकार किया।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 16:11 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+