
रहाणे की बल्लेबाजी में अनिश्चितता है समस्या
स्पोर्टस टुडे के साथ बात करते हुए प्रज्ञान ओझा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रहाणे की बल्लेबाजी फॉर्म में दिख रही अनिश्चितता ने उन्हें भी हैरान किया है। उल्लेखनीय है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में अजिंक्य रहाणे पहले नंबर पर काबिज हैं और अब तक 984 रन बना चुके हैं। हालांकि इस दौरान उनकी फॉर्म में अनिश्चितता बरकरार रही है।
ओझा ने इस पर बात करते हुए कहा,'यह सचमुच में कुछ ऐसा है जिससे मैं खुद भी काफी हैरान हूं। मैंने रहाणे के साथ अपने शुरुआती दिनों से लेकर भारतीय टीम के लिये काफी क्रिकेट खेला है। मैं इस बात से परेशान हूं कि रहाणे जैसे कद का खिलाड़ी जिसने एमसीजी में शतक लगाया और उसके बाद से अपनी फॉर्म को ढूंढने की जद्दोजेहद में लगा हुआ है।'

रहाणे को इस प्रॉब्लम को दूर करने की जरूरत
ओझा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि रहाणे को अपनी अनिश्चितता को लेकर काम करने की जरूरत है, भारतीय टीम के उपकप्तान और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने देश के लिये इतना कुछ किया है उसका लय में होना जरूरी है। जब वो बल्लेबाजी करता है तो ऐसा लगता है कि मानों कोई मझा हुआ बल्लेबाज खेल रहा हो लेकिन जैसे ही वो आउट होना शुरू होता है तो लगता है कि वो फॉर्म की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। यह वो समस्या है जिसको सुलझाया जाना बेहद जरूरी है।'

भारतीय टीम के लिये जरूरी है रहाणे-पुजारा की जोड़ी
गौरतलब है कि रहाणे ने इस दौरान साफ कर दिया कि इस बात में कोई शक नहीं कि अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाये रखने की कितनी जरूरत है और उन्हें बाहर करने का सवाल ही नहीं बनता।
उन्होंने कहा,'कोई भी उनके बल्लेबाजी क्रम या टीम में होने को लेकर सवाल नहीं उठा रहा है और न ही यह कह रहा है कि उन्हें टीम का उप कप्तान नहीं होना चाहिये। बल्कि सब इस बात से हैरान है कि एडिलेड में मिली शर्मनाक हार के बाद जिस खिलाड़ी ने एमसीजी में टीम को सदमे से उबारने के लिये शानदार पारी खेली वह अगली कुछ पारियों में फॉर्म के लिये संघर्ष करता नजर आ रहा है। वो और पुजारा दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी भारतीय टीम को बेहद जरूरत है।'


Click it and Unblock the Notifications
