For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर BCCI ने फैन्स को दी खुशखबरी, स्टेडियम में वापस लौटेंगे दर्शक

India vs England reports Suggests BCCI ready to allow 50 percent Spectators for upcoming Series: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में जीत हासिल की और अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के तहत होने वाली 4 मैचों की इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) ने फैन्स को खुशखबरी देने के बारे में सोच रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड के अधिकारी आगामी सीरीज के लिये स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री देने का विचार कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ चेपॉक और मोटेरा स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिये कुल क्षमता के 50 प्रतिशत में दर्शकों को आने की अनुमति देने का विचार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई में और बाकी के दो अहमदाबाद में खेले जायेंगे।

और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले दर्शकों को मैदान पर प्रवेश करने की अनुमति दी थी। बीसीसीआई (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए हम टेस्ट मैचों के लिये सिर्फ 50 प्रतिशत दर्शकों को आने देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) इसको लेकर प्रदेश संघों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर रहा है और कोरोना मामलों पर भी नजर रखे हुए हैं, हालांकि अगर चेन्नई और अहमदाबाद में माहौल बदलता है और फैसला बदला जा सकता है।

और पढ़ें: अब लीग क्रिकेट में नहीं दिखेगा लसिथ मलिंगा का जलवा, किया संन्यास का ऐलान

अधिकारियों का मानना है कि अगर बीसीसीआई (BCCI) इस दौरे पर दर्शकों को अनुमति देती है तो आईपीएल को दर्शकों की मौजूदगी में कराया जा सकता है। गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) आगामी सीरीज के लिये चेन्नई और अहमदाबाद में दो अलग-अलग बायो बबल बनाने जा रही है और इस दौरान टीमें चार्टेड फ्लाइट से यात्रा करेंगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी।

Story first published: Thursday, January 21, 2021, 4:38 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+