IND vs ENG: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, फिर हुए नर्वस 90 का शिकार

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England Rishabh Pant becomes first Indian Batsman to hit more than 4 Sixes creates huge record in Chennai: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर तीसरे दिन का खेल खत्म होने को है लेकिन इंग्लैंड की टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 578 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं भारतीय टीम से फैन्स को जिस तरह से उम्मीद थी कि वो रनों का पीछा करेगी वह वैसा कर नहीं पायी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 257 रन बना लिये हैं और फॉलो ऑन से अभी भी 122 रन पीछे हैं।

578 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 73 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये। हालांकि टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwer Pujara) ने यहां पर पांचवे विकेट के लिये 119 रनों की साझेदारी की और पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। ऋषभ पंत ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और 91 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: IND vs ENG: चेन्नई टेस्ट में अश्विन के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, 10 साल बाद हुआ ऐसा

ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 88 गेंदों का सामना कर 9 चौके 5 छक्के लगाकर 91 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत ने अपनी पारी में 5 छक्के लगाये और वह इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 4 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये। वहीं भारतीय सरजमीं पर यह तीसरा मौका है जब ऋषभ पंत नर्वस 90 का शिकार हुए।

ऋषभ पंत इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बार 92 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन के स्कोर पर लौटे। इसके साथ ही भारतीय सरजमीं पर ऋषभ पंत का शतक लगाने का सूखा अभी भी कायम हैं। वहीं 2018 के बाद कम से कम 500 रन बनाने वाले दुनिया के विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: खुद के जाल में फंस गई है इंग्लैंड की टीम, शोएब अख्तर ने की भारतीय टीम की तारीफ

इस लिस्ट में ऋषभ पंत 27 पारियों में 43.52 की औसत से 1088 रन बना लिये हैं और इस दौरान 2 शतक लगाने का काम किया। वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 42.63 की औसत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Sunday, February 7, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+