For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: फाइनल मैच में रोहित शर्मा के बल्ले ने बरसाया कहर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England Rohit Sharma slams 5 sixes 4 fours hits 64 runs in 34 balls in final Match at Motera: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम ने सीरीज के निर्णायक मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आराम देते हुए टी नटराजन को शामिल करते हुए एक बदलाव किया है। इसके अलावा भारतीय टीम ने आज ओपनिंग में भी बदलाव करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को मौका दिया, जबकि सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

टॉस हारकर भारतीय टीम के लिये पहले बल्लेबाजी करना इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी के लिये थोड़ा मुश्किल रहा है लेकिन आज के मैच में भारतीय बल्लेबाजों का एक अलग ही रूप देखने को मिला। टी20 क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करने उतरी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इस सीरीज में पहली बार पहले विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की और जबरदस्त शुरुआत देकर टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ भेज दिया है।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, आकाश चोपड़ा ने बताया किसके नाम होगी टी20 सीरीज, की भविष्यवाणी

पिछले 2 मैचों में बल्ले से खामोश रहे रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में जमकर बोला और इंग्लैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते नजर आये। पहले विकेट के लिये हुई 94 रन की साझेदारी में रोहित शर्मा ने 64 रनों का योगदान दिया तो कप्तान विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 25 रन ही आये।

रोहित शर्मा ने 34 गेंदों का सामना करता हुआ 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए विस्फोटक तरीके से 64 रन बनाये और इस दौरान अपने टी20 करियर का 22वां अर्धशतक भी पूरा किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ने का भी काम किया।

और पढ़ें: टीम सेलेक्शन को लेकर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, कहा- उम्र से नहीं तोला जाना चाहिये टैलेंट

अपनी 64 रनों की पारी के चलते रोहित शर्मा के अब अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2864 रन हो गये हैं जबकि मार्टिन गप्टिल की बात करें तो वह 2839 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अभी टॉप पर काबिज हैं और इस मैच से पहले 3079 रन थे और फिलहाल वो 3100 के आंकड़े को पार कर गये हैं।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+