For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले ECB ने विराट सेना को दी खुशखबरी, काउंटी टीम के साथ मिलेगा वॉर्म अप मैच का मौका

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से खेला जाना है जिसको लेकर विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 14 जुलाई को डरहम में इकट्ठा होगी। डरहम में रुककर ही भारतीय टीम को सीरीज की तैयारी करनी है। बीसीसीआई ने तैयारी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सामने काउंटी टीम के साथ वॉर्म अप मैच कराने की मांग की थी, हालांकि बोर्ड की इस मांग को इंकार कर दिया गया था और साफ किया था कि भारतीय टीम को तैयारी के लिये इंट्रॉ स्क्वॉड टीमें बनाकर वॉर्म अप मैच खेलने को कहा था।

लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अब भारतीय टीम को एक 3 दिवसीय वॉर्म अप मैच खेलने की इजाजत दे दी है और काउंटी टीमों के बेस्ट 11 खिलाड़ियों की एक टीम बनाकर भारत के साथ एक मैच कराने का फैसला किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस 3 दिवसीय मैच का आयोजन कराने के लिये 20 से 22 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।

और पढ़ें: IND vs ENG: ब्रैड हॉग ने बताया पुजारा के परफेक्ट रिप्लेसमेंट का नाम, कहा- खिलाड़ी में है काफी दम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,'भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज से पहले सेलेक्ट काउंटी 11 के खिलाफ एक 3 दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलना है। इस मैच को प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जायेगा और ईसीबी इसके लिये सभी काउंटी टीमों से 11 खिलाड़ियों का चयन कर रही है जोकि सेलेक्ट काउंटी 11 के नाम से जानी जायेगी।'

ईसीबी के प्रवक्ता ने एजेंसी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की और बताया कि हम बीसीसीआई की अपील के बारे में जानते हैं और टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के खिलाफ काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। हम फिलहाल कोविड 19 प्रोटोकॉल के लेकर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसको लेकर सूचित किया जायेगा।

और पढ़ें: अर्जुन राणातुंगा के बयान पर एसएलसी ने किया पलटवार,भारत को दूसरे दर्जे की टीम बताने पर जानें क्या कहा

गौरतलब है कि भारतीय टीम को फिलहाल 20 दिन की छुट्टी दी गई है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज में तैयारी के लिये 2 वॉर्म अप मैच की मांग की थी, हालांकि ऐसा होता नहीं दिखने पर टीम इंट्रॉ स्क्वॉड सिमुलेशन के तहत दो वॉर्म अप मैच खेलने वाली थी।

Story first published: Friday, July 2, 2021, 23:33 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+