IND vs ENG: मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, धोनी-अजहर के क्लब में हुए शामिल

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England Virat Kohli joins Elite list of MS dhoni Mohammad Azharuddin as played 200th ODI match: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी निर्णायक मैच पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम को एक बार फिर से इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये टॉस के लिहाज से यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है और वो अब तक 12 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 2 बार ही टॉस को जीत सके हैं, हालांकि टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान टीम के लिये जीत हासिल करना जानते हैं।

इतना ही नहीं भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन के बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली आज बतौर कप्तान भारत के लिये अपना 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021 में बदल जायेगा अंपायरिंग का यह बड़ा नियम, थर्ड अंपायर लेंगे यह फैसला

इसके साथ ही विराट कोहली के भारत के लिये 200 या उससे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम की कमान संभालने वाले तीसरे कप्तान बन गये हैं। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 332 मैचों के साथ सबसे ऊपर काबिज हैं तो वहीं पर मोहम्मद अजहरुद्दीन 221 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

भारत के लिये सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली अब तीसरे पायदान पर आ चुके हैं, जबकि सौरव गांगुली का नाम इस फेहरिस्त में 195 मैचों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। गौरतलब है कि अपने 200 मैचों की कप्तानी के दौरान विराट कोहली का टॉस के दौरान हाथ काफी तंग नजर आया है।

और पढ़ें: सचिन के बाद अब इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

विराट कोहली ने अपने 200 मैचों के दौरान 85 मैचों में टॉस जीता है तो वहीं पर 115 बार उन्हें टॉस में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि बतौर कप्तान उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। विराट कोहली ने भारत की कप्तानी करते हुए अब तक 96 वनडे मैच की कप्तानी की है जिसमें उन्होंने 65 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ 28 मैचों में हार का सामना किया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 68 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं जिसमें उन्होंने 41 मैचों में जीत हासिल की है तो 16 मैचों में हार का सामना किया है, वहीं 11 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 14:59 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+