India vs England Why Eoin Morgan Wears 2 caps during T20 Series Against India know Reason: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के 3 मैच अब तक खेले जा चुके हैं और मंगलवार को खेले गये तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर से सीरीज में वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के दौरान जहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है तो वहीं पर कप्तान इयोन मोर्गन की एक आदत ने खूब चर्चा बटोरने का काम किया है। इयोन मोर्गन मैच के दौरान मैदान पर एक के बजाय दो कैप लगाये नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया और टीवी पर देखने के बाद लोगों ने न सिर्फ जमकर मजाक उड़ाया बल्कि यह जानने की भी कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार इसके पीछे का क्या कारण है।
आइये आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के आने के बाद से आईसीसी ने कुछ नये नियम लागू किये हैं, जिसके बाद से कई खिलाड़ी मैदान पर ऐसा करते नजर आते हैं। आईसीसी के नये नियमों के अनुसार मैदान पर खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
और पढ़ें: Road Safety World Series: सेमीफाइनल में फिर दिखा युवराज सिंह का जलवा, 7 गेंदों में जड़े 5 छक्के
ऐसे में कोई भी खिलाड़ी अपनी कोई भी चीज जैसे कि टोपी, स्वेटर, चश्मा आदि गेंदबाजी के दौरान अंपायर या साथी खिलाड़ियों को नहीं पकड़ा सकते हैं। उन्हें अपना सामान अपने पास ही रखना होगा। यह पहली बार नहीं है जब मैदान पर खिलाड़ी एक के बजाय दो-दो टोपियां पहनते नजर आये हों।
इंग्लैंड के खिलाफ पारी के दौरान केएल राहुल भी ऐसा करते देखे गये थे, जबकि पिछले साल यूएई में आयोजित किये गये आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान कई खिलाड़ी ऐसा करते हुए नजर आये थे। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन भी इसी के चलते सीरीज के दौरान एक के बजाय दो टोपियां पहने नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: Road Safety World Series: सेमीफाइनल में फिर चमके सचिन-सहवाग, वेस्टइंडीज को दिया 219 रनों का लक्ष्य
आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये सीरीज में इस समय करो या मरो की स्थिति बन गई है और उसे सीरीज में बने रहने के लिये बचे हुए 2 मैचों में जीत की दरकार है। भारतीय टीम सीरीज में कोई भी गलती करने का रिस्क नहीं ले सकता।