For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Road Safety World Series: सेमीफाइनल में फिर दिखा युवराज सिंह का जलवा, 7 गेंदों में जड़े 5 छक्के

Road Safety World Series 2021 Semifinal 1 Yuvraj Singh hits 5 Sixes in 7 balls slams 49 runs in 20 balls: नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना और उससे सुरक्षा के लिये जागरुकता फैलाने के उद्देश्य के तहत खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया लेजेंडस और वेस्टइंडीज लेजेंडस के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लेजेंडस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया है और फाइनल में पहुंचने के लिये वेस्टइंडीज की टीम को 219 रनों की दरकार है।

भारतीय टीम के लिये सेमीफाइनल मैच में जहां एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर (65) और वीरेंदर सहवाग (35) की सलामी जोड़ी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली तो वहीं पर हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह फिर से पुराने रंग में नजर आये। युवराज सिंह ने महज 20 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली और नाबाद वापस पवेलियन लौटे। भले ही युवराज सिंह अपना अर्धशतक लगा पाने में चूक गये हों लेकिन पारी के 19वें ओवर में उन्होंने फिर ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर लगा कि 2007 टी20 विश्व कप की यादें ताजा हो गई।

और पढ़ें: Road Safety World Series: सेमीफाइनल में फिर चमके सचिन-सहवाग, वेस्टइंडीज को दिया 219 रनों का लक्ष्य

युवराज सिंह ने पारी के 19वें ओवर में कैरिबियाई बॉलर नगामाटू की गेंद को आड़े हाथों लिया और पहली 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़ने का काम किया। इसके बाद लगा कि क्या युवराज सिंह एक बार फिर से अपने 6 लगातार छक्के जड़ने के कारनामे को दोहराने वाले हैं, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। नगामाटू ने चौथी गेंद खाली निकाल दी।

भले ही युवराज सिंह 6 गेंद में लगातार 6 छक्के नहीं लगा सके हों लेकिन उन्होंने नगामाटू के इस ओवर में 4 छक्के लगाने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों में 6 छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 218 पर पहुंचाने का काम किया। आखिरी गेंद पर युवराज सिंह सिर्फ एक ही रन बना पाये थे जिसकी वजह से वो अपना अर्धशतक पूरा कर पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: माइकल वॉन ने फिर मारा ताना, बोले- बेकार है यह भारतीय टीम, लेकिन ऐसे बन सकती है बेहतर

वहीं दूसरे छोर पर भारतीय टीम के लिये युसुफ पठान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 2 चौके 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाने का काम किया और भारतीय टीम के स्कोर को 218 रनों तक ले गये।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 21:25 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+