Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: आखिर क्यों काउंटी XI के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे, जानें कारण

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम डरहम के एमिरेटस रिवरसाइड मैदान पर काउंटी सेलेक्ट 11 टीम के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम तैयारियों के लिहाज से इंग्लिश खिलाड़ियों के खिलाफ प्रैक्टिस करती नजर आ रही है, हालांकि जब टीम का ऐलान हुआ तो फैन्स हैरान रह गये। इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों का नाम शामिल नहीं था बल्कि उनकी जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम की कमान संभलाते नजर आये। ऐसे में दोनों के प्रैक्टिस मैच में न खेलने को लेकर फैन्स लगातार सवाल पूछते नजर आये।

इस बीच बीसीसीआई ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच से गायब होने के पीछे का कारण बताया और कहा कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे दोनों को स्वास्थ्य कारणों के चलते आराम दिया गया है। कोहली को लेकर माना जा रहा है कि वो अपनी पीठ में कुछ अकड़न महसूस कर रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे के बायें हाथ के ऊपरी हिस्सा में सूजन है जिसका मतलब है कि वो 4 अगस्त से खेले जाने वाले पहले मैच से भी बाहर रह सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: काउंटी 11 के खिलाफ भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैच से हुए बाहर हुआ तेज गेंदबाज

हालांकि रहाणे लगातार मेडिकल टीम के सुपरविजन में हैं और नॉटिंघम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच तक ठीक होकर खेलने की उम्मीद है। इस बीच रोहित शर्मा प्रैक्टिस मैच में कप्तानी संभालते नजर आ रहे हैं। मैच के पहले दिन रोहित शर्मा के लिये कुछ खास नहीं रहा और वो गेंद की दिशा से भटक गये और 33 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए वहीं पर मयंक अग्रवाल भी 35 गेंद में 6 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।

वहीं पर ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले केएल राहुल ने चेतेश्वर पुजारा (21) और हनुमा विहारी (24) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और अपना शतक पूरा कर रिटायर हुए। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी 75 रनों का योगदान दिया जिसके दम पर भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 311 रन बना लिये और ऑल आउट हो गई।

और पढ़ें: T20 विश्वकप 2021 में खेलने वाली टीम का कप्तान हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 3 दिवसीय वार्म अप मैच 22 जुलाई को समाप्त हो जायेगा जिसके बाद भारतीय टीम बायो सिक्योर बबल में प्रैक्टिस करना जारी रखेगी। 4 अगस्त से खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण का भी आगाज होगा। इसका पहला मैच नॉटिंघम, दूसरा मैच लॉर्डस (16 अगस्त), तीसरा मैच लीड्स (29 अगस्त), चौथा मैच लंदन (2 सितंबर) और आखिरी मैच मैनचेस्टर (10 सितंबर) में खेला जायेगा।

Story first published: Wednesday, July 21, 2021, 20:15 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+