Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: इंग्लैंड के 6 विकेट लेकर 92 पायदान ऊपर चढ़े चहल

दुबई| बेंगलुरू टी20 के बाद तो चारों ओर केवल भारतीय लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल के ही चर्चे हैं, मीडिया में जहां चहल सुर्खियां बने हैं वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग में उन्होंने बड़ी छलांग लगाकर बड़ा करिश्मा किया है।

टी-20 रैंकिंग में चहल की बड़ी छलांग

टी-20 रैंकिंग में 92वें स्थानों की लंबी छलांग लगाई है,चहल गुरुवार को जारी ताजा रैंकिंग में 86वें स्थान पर आ गए हैं।

चहल ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में छह विकेट लिए थे

मालूम हो कि चहल ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में छह विकेट लिए थे। इस मैच के 14वें ओवर में चहल ने लगातार दो गेंदों पर इयान मोर्गन (40) और जोए रूट (42) के विकेट चटकाकर मैच का रुख ही पलट दिया। चहल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

खास बातें

  • चहल के अलावा इस रैकिंग में गेंदबाज आशीष नेहरा अब 24वें स्थान पर आ गए हैं
  • इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन अब17वें स्थान पर आ गए हैं।
  • बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है
  • जबकि इंग्लैंड के जोए रूट पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
  • इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन 11वें स्थान पर आ गए हैं।
  • भारत के लोकेश राहुल 15वें स्थान पर हैं।
  • टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को छठा स्थान मिला है।
  • पांचवें स्थान पर आस्ट्रेलिया है।
  • भारत ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है।
  • न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।
  • रिपोर्टर युवराज ने गोद में उठाकर पूछा- कैसा लगा? चहल बोले- DDLJ याद आ गई

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+